15 फ़रवरी 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Patrika Bulletin 24 January 2023 : एक खबर में ही देखें आज के कार्यक्रम, रोज़गार और काम की खबरें

Patrika Bulletin 24 January 2023 : एक खबर में ही देखें आज के कार्यक्रम, रोज़गार और काम की खबरें

4 min read
Google source verification
jaipur-news-jaipur-news-24-january-jaipur-news-patrika-bulletin-today

आज का सुविचार

मेहनत करने से कीर्तिमान बनते हैं, संयम रखने से काम बनते हैं.. ज्ञान होने से विद्वान बनते हैं, और सादगी रखने से नाम बनते हैं।।

आज क्या खास

- सीएम अशोक गहलोत का मध्य प्रदेश दौरा आज, शाम 5 बजे जयपुर से भोपाल के लिए होंगे रवाना, कई कार्यक्रमों में करेंगे शिरकत
- कोटा के दशहरा मैदान में लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला की पहल पर दो दिवसीय कृषि महोत्सव आज से
- पीएम नरेंद्र मोदी आज शाम 4 बजे नई दिल्ली स्थित आवास पर प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार विजेताओं से करेंगे बातचीत
- केंद्रीय शिक्षा एवं कौशल विकास मंत्री धर्मेंद्र प्रधान 'परीक्षा पर चर्चा-2023' के आगामी संस्करण को लेकर दोपहर 2 नई दिल्ली स्थित राष्ट्रीय मीडिया केंद्र में करेंगे प्रेस कांफ्रेंस
- मिस्र के राष्ट्रपति अब्देल फतह अल-सिसी की आज से तीन दिवसीय भारत यात्रा, गणतंत्र दिवस समारोह के मुख्य अतिथि होंगे राष्ट्रपति अब्देल
- महापौर, उप महापौर और छह दिल्ली नगर निगम (एमसीडी) स्थायी समिति के सदस्यों के चुनाव आज, नगर निगम मुख्यालय कार्यालय में सुबह 11 बजे शुरू होगी वोटिंग
- मेघालय विधानसभा चुनाव के लिए तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) आज जारी करेगी चुनाव घोषणापत्र
- राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी (एनटीए) का बीई/बीटेक के लिए जेईई (मेन) 2023 परीक्षा आज से एक फरवरी तक, 9 लाख 15 हजार से अभ्यर्थी, राजस्थान के 17 शहरों में होगी परीक्षा, देश भर में 290 शहरों में और भारत के बाहर 25 शहरों में बनाये गए हैं परीक्षा केंद्र
- राष्ट्रीय बालिका दिवस आज, देश भर में होंगे कई कार्यक्रम, मैसूर रेल संग्रहालय में लड़कियों के लिए होगी फ्री एंट्री, राजस्थान में 15 साल में 40 फीसदी तक घट गए बाल विवाह
- भारत और न्यूजीलैंड के बीच तीसरा वनडे मैच आज इंदौर में दोपहर 1:30 बजे होगा शुरू
- हॉकी वर्ल्ड कप के क्वार्टर फाइनल मुकाबले आज, ऑस्ट्रेलिया का सामना स्पेन से, तो बेल्जियम का सामना न्यूजीलैंड से भुवनेश्वर स्थित कलिंगा स्टेडियम में खेला जाएगा

खबरें आपके काम की

- एक सप्ताह से ज्यादा अवधि तक राजस्थान में कोरोना का एक भी नया संक्रमित नहीं मिलने के बाद पिछले 24 घंटे के दौरान तीन नए संक्रमित मिले, अलवर, जयपुर व जोधपुर में मिले नए केस, अलवर में एक कोरोना संक्रमित की मौत, राज्य में एक्टिव के अब 5
- राजस्थान की खुली जेलें आधार बनेंगी देश में जेल सिस्टम में बदलाव का आधार, 28 जनवरी को सांगानेर खुली जेल में होगा बड़ा कार्यक्रम, सुप्रीम कोर्ट के जस्टिस संजय किशन कौल और जस्टिस एस रवींद भट्ट आएंगे
- जयपुर मेट्रो और दिल्ली मेट्रो के बीच एमओयू, जयपुर मेट्रो के विस्तार को गति देगा दिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन
- जयपुर इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर फिर पकड़ा गया 55 लाख का तस्करी का सोना
- जमीन की धोखाधड़ी के वाछितों को पकड़ने करौली गई राजधानी जयपुर के मानसरोवर थाना और स्थानीय पुलिस पर भूमाफिया का हमला, 3 पुलिस कर्मी घायल
- अलवर में जल जीवन मिशन के तहत 1 करोड़ 72 लाख रुपए के घटिया पाइप खरीदने के मामले में जलदाय विभाग का अधिशासी अभियंता निलंबित
- जयपुर में नकली शराब फैक्ट्रियां पकड़े जाने के मामले में सांगानेर और शिवदासपुरा पुलिस थानों के थानाधिकारियों को डीजीपी ने किया निलंबित, फैक्ट्री व गोदाम किराये देने वाले गिरफ्तार
- फिर मिलने के वादे के साथ जयपुर लिटरेचर फेस्टिवल का समापन
- पर्देश के बड़े मंदिरों में शुमार नाथद्वारा और सांवलियाजी मंदिर के बोर्ड में अब मूक-बधिर और कुष्ठ रोगी भी बन सकेंगे अध्यक्ष, सरकार लाएगी संशोधन विधेयक
- भीलवाड़ा के काछौला पुलिस थाने में तैनात दो कांस्टेबल को चरागाह की जमीन अपनी बता कर बेचने के आरोप में किया गया निलंबित
- राजस्थान आवासन मंडल की ओर से एशिया की सबसे बड़ी कॉलोनी मानसरोवर योजना में बनाए गए सिटी पार्क में अगले माह से लगेगा शुल्क
- जयपुर हैरिटेज नगर निगम ने अपने तीन अस्थायी रैन बसेरों की क्षमता का किया विस्तार, अब इनमें 90 लोग ज्यादा ठहर सकेंगे
- जवाहर लाल नेहरू विश्वविद्यालय दिल्ली में बीबीसी की डॉक्यूमेंट्री इंडिया- द मोदी क्वेश्चन की स्क्रिनिंग पर विवि प्रशासन ने लगाई रोक
- महाराष्ट्र के पूर्व गृहमंत्री अनिल देशमुख को बॉम्बे हाईकोर्ट से मिली जमानत पर सुप्रीम कोर्ट की मुहर
- अजमेर में ख्वाजा गरीब नवाज का 811वां उर्स शुरू, दरगाह में गूंज उठे नगाड़े
- जैसलमेर जिले के रामदेवरा में बाबा का माघ मेला शुरू, दस दिवसीय मेले के पहले दिन उमड़े 50 हजार श्रद्धालु
- केंद्र सरकार ने कुश्ती महासंघ के कामकाज की देखरेख के लिए बनाई समिति, पूर्व वर्ल्ड चैम्पियन बॉक्सर मेरी कॉम होंगी अध्यक्ष
- भारत के स्टार बल्लेबाज केएल राहुल और फिल्म अभिनेता सुनी शेट्टी की बेटी अथिया शांदी के बंधन में बंध गए
- राजस्थान में बच्चों की परीक्षाओं के मद्देनजर 26 जनवरी से गणतंत्र दिवस से शुरु होने वाले शहरी ओलम्पिक खेल स्थगित, अब ये खेल ग्रामीण ओलम्पिक के साथ ही होंगे
- राजस्थान में मौसम ने पलटा खाया, कई स्थानों पर बंदाबांदी और आसमान में बादलों का डेरा, आगले 8-10 दिन तक अब मावठ के आसार

- मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग ने चिकित्सा अधिकारी के 1456 पदों के लिए निकाली भर्ती, ऑनलाइन आवेदन 19 फरवरी दोपहर 2 बजे तक
- भारतीय नौसेना में शॉर्ट सर्विस कमीशन (एसएससी) के 70 पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन 5 फरवरी तक
- एसजेवीएन लिमिटेड में 105 विभिन्न अभियांत्रिकी पदों के लिए निकली भर्ती, ऑनलाइन आवेदन 12 फरवरी की रात 11.59 बजे तक
- राष्ट्रीय आवास बैंक में क्षेत्रीय प्रबंधक आदि के 35 पदों के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 6 फरवरी
- गेल इंडिया लिमिटेड मे कार्यकारी के 277 पदों के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 2 फरवरी
- तेलंगाना स्टेट लोक सेवा आयोग की ग्रुप- 2 के 783 पदों के लिए भर्ती के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 16 फरवरी
- आईसीयूएसटी कश्मीर में सहायक प्रोफेसर के 21 पदों के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 6 फरवरी
- छावनी परिषद देहूरोड में स्टाफ नर्स के 47 पदों के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 31 जनवरी