
आज का सुविचार
कर्म करो तो फल मिलता है आज नहीं तो कल मिलता है। जितना गहरा अधिक हो कुँआ, उतना मीठा जल मिलता है जीवन के हर कठिन प्रश्न का जीवन से ही हल मिलता है।
आज क्या ख़ास?
- राजस्थान के राज्यपाल कलराज मिश्र का आज भरतपुर दौरा, महाराजा सूरजमल बृज विश्वविद्यालय में करीब 2 करोड़ की लागत से तैयार संविधान पार्क का करेंगे लोकार्पण
- जी20 सम्मेलन को लेकर प्रसाशनिक टीम का आज जोधपुर दौरा, शहर का लेंगे जायजा और अधिकारियों को देंगे उचित दिशा-निर्देश
- संयुक्त किसान मोर्चा के आह्वान पर आज किसानों का जयपुर के शहीद स्मारक से राजभवन तक 'राजभवन मार्च', केन्द्रीय श्रमिक संगठनों ने समर्थन का किया है ऐलान
- पूर्व मंत्री राजकुमार रिणवां की 'घर वापसी', आज फिर से करेंगे भाजपा ज्वाइन, पिछली बार टिकट नहीं मिलने पर निर्दलीय लड़ा था विधानसभा चुनाव
- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सुबह 10 बजे नई दिल्ली में सुप्रीम कोर्ट में संविधान दिवस समारोह में होंगे शामिल, ई-कोर्ट परियोजना के तहत विभिन्न नई पहलों की करेंगे शुरुआत
- संविधान दिवस के उपलक्ष्य में नई दिल्ली स्थित संसद भवन के केंद्रीय कक्ष में सुबह 11 बजे से समारोह, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, उप राष्ट्रपति जगदीप धनखड़, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और संसद सदस्य होंगे शामिल
- राजस्थान की गहलोत सरकार के खिलाफ भाजपा का पूरे राज्य में 'जन आक्रोश यात्रा' होगी शुरू
- जम्मू के कटरा स्थित श्री माता वैष्णो देवी विश्वविद्यालय में दो दिवसीय राष्ट्रीय ई-गवर्नेंस सम्मेलन, केंद्रीय कार्मिक राज्यमंत्री जितेंद्र सिंह करेंगे उद्घाटन
- भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) श्रीहरिकोटा स्पेस पोर्ट से 'ओशनसैट-3' और आठ नैनो उपग्रहों के साथ पीएसएलवी-सी54/ईओएस-06 मिशन करेगा लॉन्च
- गुजरात भाजपा आज गांधीनगर में घोषित करेगी आगामी राज्य विधानसभा के लिए अपना घोषणा पत्र 'संकल्प पत्र', तो कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे चुनाव पूर्व आज से गुजरात में करेंगे प्रचार
- भारत और ऑस्ट्रेलियाई हॉकी टीम के बीच एडिलेड के मेट स्टेडियम में सुबह 11 बजे खेला जाएगा पहला मैच
- फीफा विश्व कप 2022 के तहत आज इंग्लैंड बनाम संयुक्त राज्य अमेरिका, ट्यूनीशिया बनाम ऑस्ट्रेलिया, पोलैंड बनाम सऊदी अरब और फ्रांस बनाम डेनमार्क के बीच मुकाबला
- संविधान दिवस और विश्व पर्यावरण संरक्षण दिवस आज
काम की खबरें
- गहलोत सरकार का आगामी बजट जनवरी में लाने की औपचारिक तैयारियां शुरू, सचिवालय ने विभागों से मांगी जानकारी
- संगीत नाटक अकादमी 75 वर्ष से बड़े कलाकारों का करेगी सम्मान, राजस्थान के 5 कलाकारों सहित देश के 75 कला पुरोधाओं को दिया जाएगा अमृत अवार्ड
- राजस्थान लोक सेवा आयोग ने 9 प्रतियोगी परीक्षाओं की तिथि की घोषित, 950 पदों पर होगी भर्ती
- संसद के शीतकालीन सत्र के लिए 6 दिसंबर को होगी सर्वदलीय बैठक
- बॉलीवुड के महानायक एक्टर अमिताभ बच्चन के फोटो और नाम के बिना इजाजत इस्तेमाल पर रोक, दिल्ली हाईकोर्ट ने दिया अंतरिम आदेश
- पत्रिका फाउंडेशन की ओर से 'राष्ट्रीय संविधान दिवस' पर आज वर्चुअल टॉक आज
- राजस्थान में कोविड-19 के 20 नए केस आए सामने, सबसे ज़्यादा 8 केस राजसमंद ज़िले में, एक्टिव केसों की संख्या हुई 122
- केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने कहा 15 साल से अधिक पुराने सभी वाहनों को कबाड़ में बदला जाएगा
- नए साल से राजस्थान सचिवालय में होगा पेपर लेस काम, फाइलिंग का ट्रायल रन सफल, पहले चरण में 40 विभागों में सिस्टम पर काम शुरू
- बिजली संकट के बीच राजस्थान को राहत, छत्तीसगढ़ की एक खदान से 15 हज़ार टन कोयला मिलना शुरू
Published on:
26 Nov 2022 08:53 am
बड़ी खबरें
View Allजयपुर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
