
आज का सुविचार
स्वयं का बचाव करने के लिए हमें कभी दूसरों पर दोषारोपण नहीं करना चाहिए... क्योंकि समय के पास सत्य को प्रकट करने का अपना ही तरीका रहता है
आज क्या ख़ास?
- राज्यपाल कलराज मिश्र आज से जोधपुर के दो दिवसीय प्रवास पर, आज जय नारायण व्यास विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में होंगे सम्मिलित
- राजस्थान के जैसलमेर स्थित वायु सेना स्टेशन में दक्षिण पश्चिमी वायु कमान का दो दिवसीय कमांडरों का सम्मेलन आज से शुरू
- राजस्थान डेल्फिक खेल आज से, जयपुर के जवाहर कला केंद्र में 12 फरवरी तक होगा आयोजन, कला एवं संस्कृति में डेल्फिक खेल आयोजित करने वाला राजस्थान पहला राज्य
- राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का हरियाणा दौरा आज, गुरुग्राम स्थित ओम शांति रिट्रीट केंद्र का करेंगी दौरा, 'मूल्य-आधारित समाज की नींव के रूप में महिलाएं' विषय पर राष्ट्रीय सम्मेलन का करेंगी उद्घाटन
- भारत की G20 की अध्यक्षता में, पर्यावरण और जलवायु स्थिरता कार्य समूह (ECSWG) की पहली तीन दिवसीय बैठक बेंगलुरु में होगी शुरू
- नई दिल्ली स्थित सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्रालय में 'नशा मुक्त भारत अभियान' सुबह 11 बजे होगा शुरू, नशा मुक्ति उपचार सुविधाएं (एटीएफ) राष्ट्र को होंगी समर्पित,केंद्रीय गृह मामलों मंत्री अमित शाह होंगे मुख्य अतिथि
- केंद्रीय ग्रामीण विकास और पंचायती राज मंत्री गिरिराज सिंह 'मिशन अंत्योदय सर्वेक्षण, 2022-23' का करेंगे उद्घाटन, दोपहर 12 बजे नई दिल्ली स्थित लोधी एस्टेट में कार्यक्रम, एक वेबसाइट और मोबाइल ऐप भी होगा लॉन्च
- नई दिल्ली में 'डिजिटल भुगतान उत्सव' एक व्यापक अभियान योजना की होगी शुरुआत, केंद्रीय आईटी मंत्री अश्विनी वैष्णव इंडिया हैबिटेट सेंटर में शाम 4:30 बजे करेंगे शुभारंभ
- केंद्रीय भूवैज्ञानिक प्रोग्रामिंग बोर्ड बैठक आज नई दिल्ली के आईसीएआर पूसा में, केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी करेंगे संबोधित
- भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे.पी. नड्डा का त्रिपुरा दौरा, अगरतला में विधानसभा चुनाव के लिए जारी करेंगे घोषणा पत्र
- आंध्र प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने 'अडानी आर्थिक घोटाले' पर विजयवाड़ा में आज बुलाई है गोलमेज बैठक
- उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ और केंद्रीय कानून मंत्री किरन रिजिजू के खिलाफ कार्रवाई की मांग वाली जनहित याचिका पर बॉम्बे हाईकोर्ट में सुनवाई आज, हाईकोर्ट के ही वकीलों के संगठन ने लगाई है याचिका
- पूर्व अमेरिकी विदेश मंत्री हिलेरी क्लिंटन काशी की तीन दिवसीय निजी यात्रा पर रहेंगी
- भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच पहले टेस्ट मैच का पहला दिन आज, नागपुर में सुबह साढ़े 9 बजे से शुरू होगा मैच
काम की खबरें
- राजस्थान के 502 ग्राम पंचायत मुख्यालयों पर खुलेंगे उप स्वास्थ्य केंद्र, महिला स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं के कुल 502 पदों का होगा सृजन, प्रति 1 लाख जनसंख्या पर 18 उप स्वास्थ्य केन्द्रों के साथ राजस्थान देश में पहले स्थान पर
- राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण की वर्ष 2023 की पहली राष्ट्रीय लोक अदालत शनिवार 11 फरवरी को, राजस्थान उच्च न्यायालय की जोधपुर एवं जयपुर पीठ सहित प्रदेश के सभी न्यायालयों एवं अधिकरणों में लगेगी अदालत
- राजस्थान लोक सेवा आयोग की सहायक आचार्य- होम साइंस (क्लॉथिंग टैक्सटाइल) के पदों के लिए साक्षात्कार 16 फरवरी को अजमेर में होंगे
- सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम ने राजस्थान का रखा ध्यान, न्यायाधीश संदीप मेहता को गुवाहाटी हाई कोर्ट का सीजे बनाने की सिफारिश
- भारतीय रिजर्व बैंक ने महंगाई पर काबू पाने के लिए रेपो रेट में की 0.25% की बढ़ोतरी, अब रेपो रेट 6.5%, 10 महीने में छठी वृद्धि - लोन होंगे महंगे, बढ़ेगी ईएमआई
- राजस्थान में नए सत्र से वर्चुअल स्कूल शुरू करने के मुद्दे पर राजस्थान पत्रिका का सर्वे, 62 फ़ीसदी अभिभावकों ने ऑफलाइन स्कूलों में भेजने के बाद भी बच्चों को ट्यूशन पढ़ाने की मजबूरी बताया
- राजस्थान में थम रहा सर्दी का दौर, आज से फिर बढ़ेगा तापमान, 2 से 3 डिग्री की होगी बढ़ोतरी
- शादी विवाह में खाने की बर्बादी रोकने के लिए गायत्री परिवार का अभियान, 200 मेहमानों ने झूठन नहीं छोड़ने की ली शपथ, दूसरों को भी प्रेरित करने का भरा संकल्प पत्र, 100 से अधिक स्थानों पर शुरू होगी मुहिम
- झुंझुनू में महिला सरपंच की पहल, पंचायत भवन के लिए दान कर दी 40 लाख कीमत की जमीन, दान की गई 2 बीघा भूमि पर भवन बनकर तैयार लोकार्पण 12 को
- सीबीएसई की 12वीं और 10वीं की वार्षिक परीक्षाएं 15 फरवरी से, नियमित और प्राइवेट विद्यार्थियों के प्रवेश पत्र वेबसाइट पर भी अपलोड
Published on:
09 Feb 2023 09:16 am
बड़ी खबरें
View Allजयपुर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
