जयपुर. राज्यसभा चुनाव में उतरे चारों प्रत्याशी करोड़पति हैं। रोचक बात यह है कि करोड़पति डांगी और राजेंद्र गहलोत के पास अपनी कार ही नहीं है। वहीं, कांग्रेस प्रत्याशी केसी वेणुगोपाल के पास दो कार और लखावत के पास एक कार है। वहीं, प्रत्याशियों के पत्नियों की बात करें तो डांगी की पत्नी को सोना खरीदने में बेहद रुचि है। एक करोड़ से अधिक आभूषण उनके पास हैं। वहीं, लखावत की पत्नी के पास दस लाख रुपए के जेवरात हैं।