22 जनवरी 2026,

गुरुवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

भाजपा ने तो सिर्फ शिलान्यास पट्टिका लगाईं, हमारी सरकार ने उनके काम पूरे किए और उद्घाटन भी किए—धारीवाल

—तीन साल में 75 फीसदी घोषणाओं को पूरा किया, स्मार्ट सिटी में कर रहे बेहतर काम   —सरकार के तीन साल की उपलब्धियां निगाईं, भविष्य का रोड मैप भी बताया —जयपुर के प्रभारी मंत्री ने 229 करोड़ की योजनाओं का किया शिलान्यास और लोकार्पण

2 min read
Google source verification
भाजपा ने तो सिर्फ शिलान्यास पट्टिका लगाईं, हमारी सरकार ने उनके काम पूरे किए और उद्घाटन भी किए—धारीवाल

भाजपा ने तो सिर्फ शिलान्यास पट्टिका लगाईं, हमारी सरकार ने उनके काम पूरे किए और उद्घाटन भी किए—धारीवाल


जयपुर। राज्य सरकार के तीन वर्ष पूरे होने पर जयपुर जिले में अब तक हुए विकास कार्यों और भविष्य के रोडमैप प्रभारी मंत्री शांति धारीवाल मंगलवार को जेडीए में आकर साझा किया। इस दौरान उन्होंने पिछली भाजपा सरकार पर भी निशाना साधा। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार ने राजधानी में शिलान्यास पट्टिका लगाईं, उनके अधूरे काम हमने पूरे किए। बस्सी, जाहोता और दांतली आरओबी के अलावा बम्बाला पुलिया का चौड़ा करने से लेकर किशनबाग और हवासड़क एलिवेटेड रोड भाजपा सरकार की ही लाई गईं थी। इनको कांग्रेस ने सत्ता में आकर पूरा किया। कार्यक्रम में धारीवाल ने 229 करोड़ की 36 योजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण किया।

अनुउपयोगी प्रोजेक्ट को बदलवाने में डेढ़ साल लग गए
—धारीवाल ने कहा कि भाजपा सरकार ने स्मार्ट सिटी में अनुउपयोगी प्रोजेक्ट शामिल किए। इनको बदलने में हमें डेढ़ साल लग गए। इसके बाद भी हाल ही में जो रैंक जारी हुई है, उसमें राजस्थान को देश में दूसरा स्थान मिला है।


तीन साल तीन बड़े काम
—अमृत योजना: 1667 करोड़ रुपए से 984 किमी की सीवरलाइन डाली गई। 20 एसटीपी लगीं। इससे 6.80 लाख लाख लोगों को फायदा मिल रहा है।
—स्मार्ट सिटी: 283 करोड़ रुपए 32 योजनाओं का काम पूरा किया है। 236 करोड़ की 60 योजनाएं चल रही हैं।
—जेडीए: 900 किमी की सड़कों का निर्माण किया है। 100 करोड़ रुपए से गांधी दर्शन म्यूजियम का निर्माण किया जा रहा है। आईडीपी टावर भी जेडीए बनाएगा।

इन कामों का हुआ शिलान्यास और लोकार्पण
—जेडीए की 22 कार्यों का शिलान्यास किया गया। इसमें जेडीए 151 करोड़ रुपए खर्च करेगा।
—जयपुर स्मार्ट सिटी के छह कार्यों का लोकार्पण किया गया। इसमें स्मार्ट सिटी की ओर से 51 करोड़ रुपए खर्च किए जाएंगे।
—जयपुर स्मार्ट सिटी के चार कार्यों का शिलान्यास किया गया। इनमें प्रोजेक्ट 13 करोड़ रुपए खर्च करेगा।
—जलदाय विभाग के दो कार्यों का शिलान्यास भी कार्यक्रम में किया गया। इनमें विभाग की ओर से 57 करोड़ रुपए की राशि खर्च की जाएगी।
—जल संसाधन विभाग के एक कार्य का लोकार्पण किया गया। इसमें विभाग की ओर से साढ़े छह करोड़ रुपए खर्च किए जाएंगे।