
किशनगढ़ रेनवाल। सड़क हादसे में तीन बहनों के इकलौते भाई की मौत हो गई। हादसे के बाद घर में कोहराम मच गया। जानकारी के मुताबिक हादसे में रामजीपुरा खुर्द निवासी कुंदन सिंह शेखावत (18) पुत्र दिलीप सिंह की कार की टक्कर से मौत हो गई।
कुंदन अपने दोस्त राहुल गुर्जर के साथ बाइक पर पंचकोडिया से सब्जी व घर का सामान लेकर आ रहा था। सलहदीपुरा मोड़ के पास सामने से आ रही कार की टक्कर से दोनों घायल हो गए। घायलों को रेनवाल उप जिला अस्पताल लाया गया जहां प्राथमिक उपचार के बाद कुंदन सिंह को एसएमएस अस्पताल रैफर कर दिया, जहां इलाज के दौरान देर शाम उसकी मौत हो गई।
हादसे में राहुल घायल हो गया। कुंदन जयपुर से आईटीआई कर रहा था। दिलीप सिंह शेखावत के तीन बेटियां के इकलौते भाई की मौत के बाद उनका रो-रोकर बुरा हाल है। घर का चिराग बुझने के बाद सदमे में आई मां व तीनों को अस्पताल में भर्ती कराया गया।
Published on:
17 Sept 2024 02:03 pm
बड़ी खबरें
View Allजयपुर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
