
प्रतीकात्मक तस्वीर
Jaipur Girl Beaten Case: राजधानी जयपुर में एक कॉलेज छात्रा के साथ कथित तौर पर बदला लेने की नीयत से की गई शर्मनाक हरकत का मामला सामने आया है। पुलिस के अनुसार, छात्रा की दो युवकों से अलग-अलग समय पर दोस्ती हुई थी लेकिन उसने दोनों से दूरी बना ली थी। इसके बाद उन दोनों ने मिलकर लड़की को निशाना बनाया। पीड़ता की शिकायत के बाद मरपीट के साथ अन्य धाराओं में ममाला दर्ज कर लिया गया है और पुलिस ने इस मामले को गंभीरता से लेते हुए एक्शन भी ले लिया है।
पुलिस के अनुसार, 23 साल की युवती जयपुर के एक प्राइवेट कॉलेज में पढ़ाई करती है। पढ़ाई के दौरान उसकी दोस्ती कॉलेज के ही एक स्टूडेंट से हुई थी। समय के साथ दोनों साथ रहने लगे, लेकिन कुछ समय बाद युवक पर मारपीट और लगातार परेशान करने के आरोप लगे। हालात ऐसे हो गए कि युवती ने उससे दूरी बनाने का फैसला कर लिया। इसके बाद वह दूसरे युवक के संपर्क में आई, लेकिन वहां भी उसे राहत नहीं मिली।
बताया जा रहा है कि दूसरे युवक के साथ भी कुछ समय बाद विवाद शुरू हो गया। आरोप है कि वह भी छात्रा को मानसिक रूप से प्रताड़ित करने लगा, जिसके चलते लड़की ने उससे भी रिश्ता खत्म कर दिया। पुलिस का कहना है कि जब दोनों युवकों को पता चला कि छात्रा उन्हें छोड़ चुकी है, तो वे नाराज हो गए। इसके बाद दोनों ने मिलकर उससे बदला लेने की योजना बनाई।
जानकारी के अनुसार, 14 जुलाई को छात्रा कॉलेज जा रही थी। इसी दौरान दोनों आरोपियों ने रास्ते में उसे रोक लिया। आरोप है कि दोनों ने उसके साथ मारपीट की और शर्मनाक हरकत की। घटना के दौरान आसपास लोगों की भीड़ जुटने लगी, जिसके बाद दोनों आरोपी मौके से भाग निकले। इस घटना के बाद पीड़िता ने पुलिस थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई।
पीड़िता की शिकायत के आधार पर पुलिस ने मारपीट का मामला दर्ज कर जांच शुरू की। मामले में कार्रवाई करते हुए पुलिस ने सोमवार तड़के दबिश देकर एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। वहीं, दूसरे आरोपी की तलाश में लगातार छापेमारी की जा रही है। पुलिस का कहना है कि फरार आरोपी को भी जल्दी ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा। मामले की जांच जारी है और सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए आगे की कार्रवाई की जा रही है।
Updated on:
21 Jul 2026 04:12 pm
Published on:
21 Jul 2026 04:10 pm
