10 जुलाई 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

परकोटे में फिर बरामदें कराए खाली, चलेगा अभियान

चारदीवारी के बाजारों और बरामदों से अतिक्रमण हटाने की हेरिटेज नगर निगम ने फिर से तैयारी शुरू कर दी है। बरामदों से अतिक्रमण हटाने (encroachment removal) के लिए निगम अब बड़ा अभियान शुरू करेगा। इसकी शुरुआत शुक्रवार को निगम प्रशासन और पुलिस ने संयुक्त रूप से कार्रवाई कर की। निगम सतर्कता आयुक्त इस्लाम खान के साथ हवामहल जोन उपायुक्त और संबंधित थाना इंचार्ज ने बरामदों में घूमकर अतिक्रमण हटवाए।
less than 1 minute read
Google source verification
परकोटे में फिर बरामदें कराए खाली, चलेगा अभियान

परकोटे में फिर बरामदें कराए खाली, चलेगा अभियान

परकोटे में फिर बरामदें कराए खाली, चलेगा अभियान
— हेरिटेज नगर निगम ने शुरू किया अतिक्रमण हटाओ अभियान
— जौहरी बाजार और त्रिपोलिया बाजार से हटाए अतिक्रमण
— आयुक्त अवधेश मीना ने भी बाजार में घूमकर स्थिति देखी


जयपुर। चारदीवारी के बाजारों और बरामदों से अतिक्रमण हटाने की हेरिटेज नगर निगम ने फिर से तैयारी शुरू कर दी है। बरामदों से अतिक्रमण हटाने (encroachment removal) के लिए निगम अब बड़ा अभियान शुरू करेगा। इसकी शुरुआत शुक्रवार को निगम प्रशासन और पुलिस ने संयुक्त रूप से कार्रवाई कर की। निगम सतर्कता आयुक्त इस्लाम खान के साथ हवामहल जोन उपायुक्त और संबंधित थाना इंचार्ज ने बरामदों में घूमकर अतिक्रमण हटवाए। इस दौरान करीब 36 दुकानों के बाहर से अतिक्रमण हटाकर सामान जब्त किया गया। इस बीच व्यापारियों ने विरोध भी किया। शाम को निगम आयुक्त अवधेश मीना ने भी बाजार में घूमकर स्थिति देखी।

हेरिटेज निगम आयुक्त अवधेश मीना ने बताया कि जौहरी बाजार व त्रिपोलिया बाजार के बरामदों और सड़क से अतिक्रमण हटा दिए गए है। शहर में अतिक्रमण हटाने का यह अभियान जारी रहेगा। निगम सतर्कता आयुक्त इस्लाम खान ने बताया कि अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई सांगानेरी गेट से शुरू की, इसके बाद जौहरी बाजार, बड़ी चौपड़, त्रिपोलिया बाजार होते हुए छोटी चौपड़ तक कार्रवाई की। इस दौरान बरामदों को खाली करवाया गया। उन्होंने बताया कि परकोटे में बरामदों से अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई नियमित जारी रहेगी। इसके लिए तैयारी कर ली गई है। पहले दिन कार्रवाई के दौरान बरामदों से दुकानों के बाहर से सामान जब्त किया। इस दौरान बरामदों में कई दुपहिया वाहन भी खड़े मिले। कुछ वाहनों को जब्त भी करवाया। हालांकि दुकानदारों ने निगम की कार्रवाई का मालूम चलते ही बरामदों से सामान समेट लिया।