गुरुवार सुबह सोहनलाल ने घर पर विषाक्त पदार्थ खा लिया, जिससे उनकी तबीयत बिगड़ गई। परिजन ने उन्हें जयपुर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराए, जहां देर रात इलाज के दौरान उनकी मृत्यु हो गई। शुक्रवार को पुलिस ने पोस्टमॉर्टम के बाद शव परिजन को सौंप दिया। परिजन ने बताया कि मृतक की तीन साल और दो माह की बच्चियां हैं। घटना के बाद पूरा परिवार सदमे में है। पुलिस आत्महत्या के कारणों की जांच में जुटी है।