
पीपलू . महिलाओं की सुरक्षा एवं उनके अधिकारों को लेकर पुलिस की ओर से चलाए जा रहे ‘रक्षा का वचन’ अभियान के तहत शुक्रवार को गांव हरिपुरा में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया । इस दौरान पुलिसकर्मियों ने महिलाओं एवं ग्रामीणों से संवाद कर उन्हें सुरक्षा संबंधी जानकारी दी।
पीपलू थाना अधिकारी शिवचरण ने महिलाओं को किसी भी प्रकार की परेशानी, उत्पीड़न या असुरक्षा की स्थिति में तत्काल पुलिस से संपर्क करने के लिए प्रेरित किया। साथ ही महिलाओं को अपने अधिकारों के प्रति जागरूक रहने और किसी भी घटना को छिपाने के बजाय पुलिस को सूचना देने की अपील की गई।
कार्यक्रम के दौरान पुलिस ने महिलाओं को भरोसा दिलाया कि उनकी सुरक्षा पुलिस की प्राथमिकता है और जरूरत पड़ने पर पुलिस हर समय उनके साथ खड़ी है।
पीपलू. रक्षाबंधन पर रक्षा कवच बंधवाते हुए।
Updated on:
01 Sept 2026 01:22 pm
Published on:
29 Aug 2026 06:02 am
बड़ी खबरें
View Allजयपुर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
