
Jaipur Police : जयपुर गोविंदगढ़ थाना क्षेत्र के आलीसर में गुरुवार को रास्ते व घरेलू विवाद को लेकर टंकी (उच्च जलाशय) पर चढ़े युवक को समझाइश कर नीचे उतारने के बाद पुलिस ने शांति भंग करने के आरोप में गिरफ्तार किया था, जिसे शुक्रवार को न्यायिक मजिस्ट्रेट के सामने पेश किया। जहां से युवक को जमानत पर रिहा कर दिया गया।
पुलिस ने टंकी पर चढ़े युवक को नीचे उतारने पर 1 लाख 37 हजार 537 रुपए की राशि राजकोष में जमा करवाने का नोटिस जारी किया। पुलिस उप अधीक्षक राजेश जांगिड़ ने बताया कि आलीसर निवासी रवि कुमार शर्मा (29 वर्ष) गुरुवार को पानी की टंकी पर चढ़ गया था और आत्महत्या की धमकी देने लगा। मौके पर पहुंचे गोविंदगढ़ थानाधिकारी चन्द्रशेखर शर्मा सहित पुलिस टीम ने युवक को समझाइश कर टंकी से नीचे उतारा और पूछताछ पर रवि ने परिवार में रास्ता-जमीन विवाद में ऐसा कदम उठाने की बात कही। ऐसे में रवि कुमार की ओर से पुलिस को सूचना दिए बगैर टंकी पर चढ़ना व आत्महत्या की धमकी देने, पुलिस को गुमराह करने, कानून व्यवस्था खराब करने पर शांति भंग के आरोप में गिरफ्तार कर लिया गया।
थानाधिकारी चंद्रशेखर शर्मा ने बताया कि युवक रवि कुमार की व्यक्तिगत सुरक्षा पर लगाए गए पुलिस जाप्ते का राजकोष पर अतिरिक्त भार पड़ने पर पुलिस मुख्यालय व होम डिपार्टमेंट के निर्देशों की पालना करते हुए युवक की जमानत होने के बाद पुलिस प्रशासन ने 1 लाख 37 हजार 537 रुपए का नोटिस थमाया है। इस राशि को 5 दिन में जमा करवाना होगा। अन्यथा नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
व्यक्तिगत सुरक्षा पर लगाए गए पुलिस जाप्ते का राजकोष पर अतिरिक्त भार पड़ने पर पुलिस मुख्यालय व होम डिपार्टमेंट के निर्देशों की पालना करते हुए युवक की जमानत होने के बाद 1 लाख 37 हजार 537 रुपए पांच दिन में जमा करवाने का नोटिस दिया है। रुपए नहीं जमा करवाने पर कार्रवाई की जाएगी।
राजेश जांगिड़, पुलिस उपाधीक्षक, गोविंदगढ़
Published on:
03 May 2025 07:43 am
बड़ी खबरें
View Allजयपुर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
