NEET-2025 UG Exam : नीट-2025 (यूजी) परीक्षा 4 मई को होगी। पूरे राजस्थान में कई जिलों में परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। जैसे जैसे नीट-यूजी परीक्षा नजदीक आ रही है, साइबर ठग भी सक्रिय हो गए। ठगों ने पेपरलीक करने के झांसे देकर ठगी शुरू कर दी। ऐसे में पुलिस मुख्यालय ने एडवाइजरी जारी की है। इसमें छात्र व अभिभावकों को ऐसे ठगों से सावधान रहने की सलाह दी गई है।