
अशोक गहलोत
जयपुर। बीस हजार करोड़ रुपए के कथित जल जीवन मिशन घोटाले को लेकर जयपुर के अशोक नगर थाने में केस दर्ज करने की मांग को लेकर धरना दे रहे राज्यसभा सांसद किरोड़ी लाल मीणा को पुलिस ने हिरासत में लिया है। सांसद किरोड़ी लाल मीणा दो दिनों से राज्य के जल मंत्री महेश जोशी और IAS अधिकारी सुबोध अग्रवाल के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने की मांग कर रहे हैं। सांसद किरोड़ी लाल मीणा को हिरासत में लिए जाने के बाद केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत समेत भाजपा के कई नेताओं ने कड़ी प्रतिक्रिया व्यक्त की है।
केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने ट्वीट कर कहा, ''सांसद किरोड़ी लाल मीणा घोटालेबाजों के खिलाफ जनता की लड़ाई लड़ रहे हैं। जल जीवन मिशन के टेंडरों में अनियमितता "हर घर नल से जल" के महाअभियान से छल है। पहले भी गहलोत सरकार अपने काले कारनामे दबाने पुलिस का दुरुपयोग करती आई है। मीणा जी को तुरंत रिहा किया जाए।''
भाजपा नेता राजेंद्र राठौड़ ने भी ट्वीट कर गहलोत सरकार को घेरा और कहा, ''राज्यसभा सांसद डॉ. किरोड़ी लाल मीणा को जबरन पुलिस हिरासत में लेना निंदनीय एवं दुर्भाग्यपूर्ण है। सरकारी विभागों में व्याप्त भ्रष्टाचार की सच्चाई को जनता को बताना कांग्रेस सरकार को इतना नागवार गुजर रहा है कि वह पुलिस के बल पर आवाज को कुचलने का कुकृत्य कर रही है।''
प्रदेश भाजपा अध्यक्ष सीपी जोशी भी गहलोत सरकार हमला बोलते हुए ट्वीट किया, ''तानाशाह अशोक गहलोत जी, आप किसी जनप्रतिनिधि को लोकतांत्रिक तरीके से अपनी बात कहने से और सबूत होने पर FIR लिखवाने से नहीं रोक सकते। जब दाल में कुछ काला होता है, तभी सरकार इतनी भयभीत होती है। भ्रष्ट कांग्रेस, भ्रष्ट सरकार''
भाजपा नेता पीपी चौधरी ने ट्वीट कर कहा, ''गहलोत जी, अपना ‘‘सुशासन’’ केवल अपने खिलाफ उठने वाली आवाज को दबाने में दिखाते है। प्रदेश की सुरक्षा में उनकी कानून व्यवस्था गर्त में चली जाती है। कांग्रेस सरकार के घोटाले उठाने पर राज्यसभा सांसद डॉ. किरोड़ी लाल मीणा जी की बलपूर्वक गिरफ्तारी अति निदंनीय है। जनता देख रही है!''
पुलिस हिरासत पर सांसद किरोड़ी लाल मीणा ने ट्वीट कर कहा, ''गहलोत सरकार की पुलिस मुझे चाकसू थाने ले आई है। लेकिन मुखिया जी आपकी पुलिस मेरी आवाज को नहीं दबा सकती मैं आपकी सरकार में हुए घोटालों के लिए पहले भी लड़ा था, अभी भी लड़ रहा हूं और आगे भी लडूंगा।''
Published on:
22 Jun 2023 04:34 pm
बड़ी खबरें
View Allजयपुर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
