
file photo
Rajasthan Crime: जयपुर। डीसीपी नॉर्थ की जिला स्पेशल टीम व संजय सर्कल थाना पुलिस गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई गैंग के अन्य गुर्गों की तलाश में कई जगह छापे मार रही है। पुलिस ने गैंग में शामिल आरोपी मैडम माया सहित अब तक 7 गुर्गों को गिरफ्तार किया। डीसीपी नॉर्थ राशि डोगरा डूडी ने बताया कि नई दिल्ली स्थित द्वारका निवासी सीमा उर्फ रेणु उर्फ माया मैडम, गुजरात के राजकोट निवासी हरेश शैलेष और हरियाणा के हिसार निवासी सचिन वर्मा को शनिवार को गिरफ्तार किया।
तीनों आरोपियों को न्यायालय में पेश किया, जहां से उन्हें चार दिन के पुलिस रिमांड पर सौंपा है। इससे पहले गैंग में शामिल योगेश सैनी, मोहम्मद अकील मंसूरी, हरेन्द्र बिश्नोई और दीपक सैन को गिरफ्तार किया था। वे एक व्यापारी पर फायरिंग करने वाले थे। तभी पुलिस ने आरोपियों को पकड़ा। डीसीपी ने बताया कि पुलिस टीम आरोपी मैडम माया व अन्य दोनों को दिल्ली, हरियाणा व गुजरात लेकर जाएगी और उनके ठिकानों पर सर्च भी करेगी। आरोपियों के अन्य साथियों की तलाश में पुलिस टीम जुटी है।
डीसीपी नॉर्थ राशि डोगरा डूडी ने बताया कि आरोपी माया मैडम देश की अलग-अलग जेल में बंद गैंगस्टर्स से मिलकर संदेश विदेश और देश के विभिन्न राज्यों में मौजूद गुर्गों तक पहुंचाने का काम करती थी। जेल में सख्ती होने पर गैंगस्टर्स के पास मोबाइल नहीं पहुंच पाता, ऐसे में वह खुद जाकर संदेशों को पहुंचाती थी।
Updated on:
2 Dec 2024, 9:18 AM IST
Published on:
2 Dec 2024, 9:18 AM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.