11 फ़रवरी 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Elvish Yadav: अब और बढ़ेगी एल्विश यादव की मुश्किलें, जयपुर पुलिस जारी करेगी नोटिस, VIDEO की होगी जांच

Jaipur News: वीडियो वायरल होने के बाद अब जयपुर पुलिस एल्विश यादव को नोटिस जारी कर पूछताछ के लिए बुलाएगी।

less than 1 minute read
Google source verification
Elvish Yadav

फरिदाबाद में पुलिस ने किया एनकाउंटर

यू-ट्यूबर एल्विश यादव का जयपुर में पुलिस एस्कॉर्ट देने वाले वीडियो की एफएसएल में जांच करवाई जाएगी। पुलिस वीडियो को एफएसएल में भेजेगी, ताकि एडिटिंग कर वीडियो बनाया गया तो उसका पता चल सके। पुलिस ने बताया कि प्राथमिक जांच में एडिट कर बनाए गए वीडियो को सोशल मीडिया पर अपलोड किया गया है। इसकी एफएसएल जांच के बाद पुष्टि होगी।

जांच में यह भी सामने आया है कि एल्विश सांभर में एक शूटिंग के लिए आया था, तब जयपुर में भी उसका कई जगह आना-जाना रहा। जयपुर में ट्रांसपोर्ट नगर, जवाहर सर्कल व बगरू क्षेत्र में आने-जाने के दौरान डायल 112 और पुलिस चेतक वाहन के पीछे चलकर यह वीडियो बनाया गया। वीडियो बनाने के दौरान एल्विश ने खुद की गाड़ी में लगे सायरन को बजाया था। इस संबंध में एल्विश को नोटिस जारी कर पूछताछ के लिए बुलाया जाएगा।

पुलिस कमिश्नर ने किया था इनकार

गौरतलब है कि पुलिस कमिश्नर बीजू जॉर्ज जोसफ ने एल्विश को एस्कॉर्ट देने की बात से इनकार किया और इस तरह का फर्जी वीडियो अपलोड करने पर उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज करने की बात कही थी। इसके बाद साइबर थाना पुलिस ने मंगलवार को एल्विश के खिलाफ मामला दर्ज किया था।

यह वीडियो भी देखें

एडिशनल पुलिस कमिश्नर कुंवर राष्ट्रदीप ने बताया कि अभी एल्विश के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस रिकॉर्ड में एल्विश को एस्कॉर्ट देना नहीं है। उन्होंने बताया कि जवाहर सर्किल क्षेत्र वीवीआईपी मार्ग में आता है। इस क्षेत्र में पुलिस के वाहनों की आवाजाही अधिक रहती है।

यह भी पढ़ें- अब नए विवाद में घिरे यूट्यूबर एल्विश यादव, जयपुर में केस दर्ज, जानें क्या है मामला

बड़ी खबरें

View All

जयपुर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग