
सड़क पर वाहन पार्क करने पर नगर निगम ने थमाया नोटिस
सड़क पर वाहन पार्क करने पर नगर निगम ने थमाया नोटिस
— पौंड्रिक पार्क में पार्किंग का विरोध करना पड़ने लगा भारी
— हेरिटेज नगर निगम हवामहल आमेर जोन उपायुक्त ने दिया नोटिस
जयपुर। पौंड्रिक पार्क में पार्किंग का विरोध (Poundrik Park Parking protest) करना स्थानीय लोगों को भारी पड़ रहा है। पार्किंग का विरोध करने वालों को अपने वाहन सड़क पर खड़ा करने को लेकर नगर निगम (Heritage Municipal Corporation) ने नोटिस (Notice) जारी करना शुरू कर दिया है। नोटिस के साथ ही संबंधित थाना पुलिस और ट्रैफिक पुलिस को सड़क पर अवैध रूप से वाहन खड़े होने पर उन्हें जब्त कर नियमानुसार कार्रवाई करने के लिए भी लिखा गया है। ऐसे में लोगों में आक्रोश बढ़ता जा रहा है।
हरिटेज नगर निगम के हवामहल आमेर जोन उपायुक्त की ओर से पौंड्रिक पार्क बचाओ संघर्ष समिति के मनीष सोनी के पिता को नोटिस जारी किया गया है। इस नोटिस में आवासीय भवन के बाहर सरकारी सड़क पर अवैध रूप से वाहन पार्क कर अनाधिकृत पार्किंग संचालित करने और यातायात अवरुद्ध रहने की बात कही गई है। इसके साथ ही इस सड़क पर वाहन खड़े नहीं करने और जोन उपायुक्त को सूचित करने की बात भी कही गई है। ऐसा नहीं करने पर नगर पालिका अधिनियम के तहत कार्यवाही करने की बात कही है। इतना ही नहीं, इस नोटिस की एक—एक प्रतिलिपि संबंधित पुलिस थाने और ट्रैफिक पुलिस को भी कार्रवाई के लिए दी गई है।
पौंड्रिक पार्क बचाओ संघर्ष समिति के मनीष सोनी ने बताया कि पौंड्रिक पार्क में पार्किंग का विरोध करने पर नगर निगम ने नोटिस जारी किया है। ये लोग सरकारी तंत्र का दुरुपयोग करने पर उतारू हो गए है। नोटिस भेजकर डरा—धमकाकर पार्किंग में गाड़ी खड़ी करने पर मजबूर कर रहे है, जबकि हमारे पास खुद का गैरेज है। हमारी गाड़ी गैरेज में खडी रहती है।
Published on:
27 Jan 2021 10:34 pm
बड़ी खबरें
View Allजयपुर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
