
जयपुर।
बॉलीवुड फिल्म पठान की बुधवार को जयपुर के सिनेमाघरों में भी स्क्रीनिंग हुई। एडवांस बुकिंग होने के चलते सिनेमाघरों के लगभग सभी शो हाउस फूल नज़र आए। हालांकि फिल्म देखकर निकले दर्शकों की मिली-जुली प्रतिक्रिया देखने को मिली। एक्टर शाहरुख खान के प्रशंसकों और मूवी लवर्स के एक तबके ने जहां फिल्म की प्रशंसा की, तो वहीं कुछ दर्शकों ने मायूसी भी जताई। फिल्म में सलमान खान की गेस्ट अपीयरेंस दर्शकों को खासा रास आई।
इधर, फिल्म पठान की स्क्रीनिंग शहर के सबसे खूबसूरत सिनेमा हॉल में से एक राज मंदिर में भी हुई। यहां के दर्शकों को फिल्म का टाइटल सांग इतना ज़्यादा पसंद आया कि वो अपनी सीटों से उठकर स्क्रीन के नज़दीक बने स्टेज पर चढ़ गए और जमकर डांस किया। 'झूमे जो पठान' सांग पर स्टेज के साथ ही दर्शक अपनी-अपनी सीटों पर भी खड़े होकर डांस करते देखे गए।
राज मंदिर सिनेमा हॉल में पठान फिल्म के टाइटल सांग पर झूमते दर्शकों के वीडियो अब सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहे हैं।
Published on:
26 Jan 2023 12:49 pm
बड़ी खबरें
View Allजयपुर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
