29 अक्टूबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

मौसम विभाग ने जयपुर में जारी किया दो दिन रेड अलर्ट, सताएगी भीषण गर्मी

IMD Alert: लू दिखा रही असर, तीन दिन से पारे में उबाल, गर्मी से लोगों का हाल बेहाल
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जयपुर

•

image

Deepshikha

•

Updated: 24 May 2020, 10:36 PM IST

जयपुर। प्रदेश के ज्यादातर इलाकों में नौतपा की शुरुआत से पहले ही गर्मी अपने तेवर से प्रदेशवासियों को बेहाल करने में लगी हुई हैं। दिनभर चलने वाली हीट वेव और तपते सूरज से तापमान में बढ़ोतरी हो रही है। दिनभर की गर्मी के बाद रात को भी हवा में गर्मी महसूस हो रही है।

दो दिन का रेड अलर्ट

इधर मौसम विभाग ने दो दिन का रेड अलर्ट दिया है। मौसम विभाग से मिली जानकारी के अनुसार नौतपा के चलतेराजस्थान में आगामी दिनों में तापमान 46 से लेकर 48 डिग्री के बीच रहने वाला है।

गुलाबीनगरी में लू का असर

गुलाबीनगरी में लू असर दिखा रही है। गर्म हवाओं ने पारे में उबाल ला दिया है। तापमान में बढ़ोतरी हो रही है। राजधानी में रविवार को सीजन का सबसे गर्म दिन रहा। पारा 44.5 डिग्री तक पहुंच् ग्या। आलम यह था कि सुबह साढ़े पांच बजे तक ही पारा 31 डिग्री तक रहा। इसके बाद सुबह आठ बजे धूप निकलने के साथ ही पारे में बढ़ोतरी शुरू हो गई।

दोपहर को तापमान 44.5 डिग्री तक आ गया। इधर, गर्मी बढ़ने के बाद दोपहर को राजधानी की सड़कें सुनी हो गई। गौरतलब है कि पिछले दो दिन से शहर का पारा 43 डिग्री से अधिक दर्ज किया जा रहा था।

कब-कितना रहा तापमान

समय ------------ तापमान डिग्री सेल्सियस में

सुबह 5.30------------ 31
सुबह 8.30 ------------34
सुबह 11.30 ------------37
दोपहर 2.30------------44
शाम 5.30 ------------44.5
रात 8.30 ------------ 39

बड़ी खबरें

View All

जयपुर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग