
छत्तीसगढ़ में 5 साल की मासूम से हैवानियत,
रामनगरिया थाना इलाके में स्थित एक पार्क में खेलने गई 11 साल की बालिका के साथ बलात्कार का मामला सामने आया। घर के बाहर खेलते समय बच्ची को एक युवक बहला फुसलाकर बच्ची को पार्क में ले गया। स्थानीय लोगों बच्ची की तलाश में पार्क पहुंचे तो आरोपी पार्क से भाग निकला। घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस ने आरोपी को पकड़ लिया। इस संबंध में बच्ची के परिजनों ने पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज करवाया।
थानाधिकारी अरुण चौधरी ने बताया कि जगतपुरा निवासी व्यक्ति ने मामले में रिपोर्ट दर्ज करवाई है। मामला दर्ज कर पुलिस ने आरोपी जितेंद्र बंजारा को गिरफ्तार कर लिया है। वह पेशे से मजदूर है। उसने बच्ची को पार्क में ले जाकर पार्क में बलात्कार किया और जान से मारने की धमकी दी। आरोपी को कोर्ट में पेश किया गया, जहा से उसे रिमांड पर लिया गया। पुलिस मामले में आरोपी के बारे में जांच कर रही है। बच्ची का मेडिकल करवा लिया गया है।
पुलिस ने बताया कि रिपोर्ट में बताया है कि 13 दिसंबर की रात बच्ची शाम को घर के बाहर खेल रही थी। शाम को बाहर देखने पर बच्ची बाहर नहीं मिली। जिसके बाद स्थानीय निवासियों ने बच्ची की तलाश शुरू कर दी। पार्क से बच्ची के चिल्लाने की आवाज आई। स्थानीय निवासियों ने बच्ची को बचाया। उसके बाद घटना के बारे में पुलिस को सूचित किया। पुलिस आरोपी को गिरफ्तार कर मामले की जांच कर लिया है।
गौरतलब है एक और मामला: जयपुर-आगरा हाईवे पर चलती बस में एक युवती से गैंग रेप होने की सनसनीखेज वारदात सामने आई है। युवती से बस चालक ने बलात्कार किया, फिर सह चालक बलात्कार कर रहा था तो एक यात्री केबिन का गेट खुलवाकर वहां पहुंचा तो वारदात का पता चला। युवती की चीख सुनकर यात्री ने सह चालक को पकड़ लिया। हल्ला सुनकर अन्य यात्री भी केबिन में पहुंच गए और सह चालक की पिटाई कर दी, तभी चालक बस को सड़क किनारे खड़ी कर भाग गया। बाद में एक यात्री बस चलाकर कानोता लेकर पहुंचा। डरी सहमी पीडि़ता की तरफ से दो दिन पहले रिपोर्ट लेकर पुलिस ने मामला दर्ज किया। पुलिस ने युवती का मेडिकल करवाया और उत्तर प्रदेश निवासी सह चालक मोहम्मद आरिफ खान को गिरफ्तार किया। मामले में उत्तर प्रदेश निवासी ललित नाम के चालक को तलाश रही है।
बस्सी एसीपी फूलचंद ने बताया कि 19 वर्षीय पीडि़ता युवती की तरफ से मामला दर्ज किया है। युवती ने बताया कि जयपुर में उसके मामा रहते हैं। मामा के पास काम करने के लिए 9 दिसम्बर की शाम को कानपुर से वीडियोकोच बस में जयपुर आने के लिए बैठी थी। बस में पीछे सभी सीट भर जाने पर परिचालक ने सात आठ अन्य सवारियों के साथ उसे भी केबिन में बैठा दिया।
सवारियां उतरती गई, केबिन में अकेली रह गई
पीडि़ता ने बताया कि रास्ते में देर रात तक अलग-अलग जगह केबिन में बैठी सवारी उतर गई। वह अकेली रह गई थी। नजदीक बैठे चालक ने केबिन में ऊपर की तरफ बनी स्लीपर सीट पर सोने के लिए भेज दिया। कुछ देर बाद वह भी वहां आ गया और उससे बलात्कार किया। पीडि़ता चिल्लाई...तो उसके साथी चालक ने म्यूजिक की आवाज तेज कर दी।
एसीपी फूलचंद ने बताया कि रास्ते में एक सवारी को लघुशंका लगी तो उसने बंद केबिन के गेट को खटखटाया। केबिन में नीचे सो रहे परिचालक ने गेट खोल दिया तो युवती की आवाज सुनकर सवारी ने उधर देखा। सह चालक आरिफ को युवती के साथ संदिग्ध हालात में देखकर माजरा भांप गया। यात्री के चिल्लाने पर अन्य यात्री भी केबिन में पहुंच गए और सह चालक को पकड़ लिया। यात्रियों ने सह चालक की पिटाई रकर दी, तभी ललित बस को सड़क किनारे खड़ी करके कूदकर भाग गया। एक यात्री ही बस को चलाकर कानोता स्थित पेट्रोल पंप तक लेकर पहुंचा। यहां हल्ला सुनकर लोगों ने पुलिस को सूचना दी। कानोता थाना पुलिस ने यात्रियों की कस्टडी से सह चालक को छुड़ाकर अपनी कस्टडी में लिया और जांच के बाद कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया।
Published on:
16 Dec 2023 09:20 am
बड़ी खबरें
View Allजयपुर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
