24 जुलाई 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Jaipur News : जगतपुरा से बस्सी तक कब बनेगी 600 फीट सड़क, कई और बड़े प्रोजेक्ट भी अटके

यपुर ग्रामीण के बस्सी, चाकसू और जमवारामगढ़ क्षेत्र में कई महत्वपूर्ण विकास परियोजनाएं अधूरी पड़ी हैं। क्षेत्र में सड़क, स्वास्थ्य, शिक्षा और रोजगार से जुड़े कार्यों की धीमी रफ्तार को लेकर अब राजनीतिक बयानबाजी भी तेज होने लगी है।
2 min read
Google source verification
Jaipur Rural Development Projects

photo AI generator

Jaipur Rural Development Projects : बस्सी (जयपुर)। जयपुर ग्रामीण के बस्सी, चाकसू और जमवारामगढ़ क्षेत्र में कई महत्वपूर्ण विकास परियोजनाएं अधूरी पड़ी हैं। क्षेत्र में सड़क, स्वास्थ्य, शिक्षा और रोजगार से जुड़े कार्यों की धीमी रफ्तार को लेकर अब राजनीतिक बयानबाजी भी तेज होने लगी है। विपक्ष का आरोप है कि पिछली सरकार में स्वीकृत कई परियोजनाओं पर काम रुक गया है, जबकि वर्तमान सरकार की बजट घोषणाओं का भी जमीनी असर दिखाई नहीं दे रहा।

जगतपुरा से बस्सी तक प्रस्तावित 600 फीट चौड़ी सेक्टर रोड को क्षेत्र के लिए महत्वपूर्ण परियोजना माना जा रहा था। पूर्ववर्ती सरकार के दौरान भूमि चिह्नीकरण और डिमार्केशन की प्रक्रिया भी पूरी हो चुकी थी, लेकिन अब तक निर्माण कार्य शुरू नहीं हो पाया है। स्थानीय लोगों का मानना है कि यह सड़क बनने से जयपुर-आगरा राष्ट्रीय राजमार्ग पर यातायात दबाव कम हो सकता था।

ट्रोमा अस्पताल निर्माण पर भी असर

पूर्व सरकार ने जयपुर के एसएमएस अस्पताल पर मरीजों का दबाव कम करने के लिए शहर की विभिन्न दिशाओं में ट्रोमा अस्पताल स्थापित करने की योजना बनाई थी। आगरा रोड (कानोता), दिल्ली रोड, टोंक रोड और अजमेर रोड पर अस्पतालों के लिए 25-25 करोड़ रुपए स्वीकृत किए गए थे। आरोप है कि आगरा रोड और दिल्ली रोड स्थित अस्पतालों का निर्माण रोक दिया गया, जबकि अन्य स्थानों पर कार्य आगे बढ़ा।

बस्सी में वेटेनरी कॉलेज और चौकी अधूरी

बस्सी में प्रस्तावित वेटेनरी कॉलेज का निर्माण शुरू नहीं होने से पशुपालन क्षेत्र से जुड़े लोगों में निराशा है। इसके अलावा बांसखोह पुलिस चौकी भवन निर्माण कार्य भी लंबित है, जिससे सुरक्षा व्यवस्थाओं पर असर पड़ने की बात कही जा रही है।

तूंगा रीको परियोजना भी आगे नहीं बढ़ी

औद्योगिक विकास के लिहाज से महत्वपूर्ण तूंगा रीको क्षेत्र का कार्य भी अधूरा पड़ा है। स्थानीय लोगों का मानना है कि यह परियोजना पूरी होने पर युवाओं को रोजगार के नए अवसर मिल सकते थे। विधायक लक्ष्मण मीना ने कहा कि पूर्व सरकार की घोषणाओं पर वर्तमान सरकार ने 'स्थायी ब्रेक' लगा दिए हैं और बजट में घोषित कई कार्य भी पूरे नहीं कराए जा रहे हैं।

कानोता में बस स्टैंड और कॉलेज कार्य लंबित

कानोता क्षेत्र में स्वीकृत बस स्टैंड निर्माण और कॉलेज भवन निर्माण कार्य भी अब तक शुरू नहीं हो सके हैं। इससे विद्यार्थियों को उच्च शिक्षा के लिए अन्य क्षेत्रों पर निर्भर रहना पड़ रहा है। वहीं यात्रियों को भी पर्याप्त सुविधाओं का अभाव झेलना पड़ रहा है।

बड़ी खबरें

View All

जयपुर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग