10 फ़रवरी 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

जयपुर: दूध के लिए मरे हुए बछड़े की खाल का इस्तेमाल पड़ा भारी, 3 गिरफ्तार; पढ़ें क्या था पूरा मामला

Jaipur Crime News: मामला धार्मिक और संवेदनशील था, इसलिए बिना देरी किए डीसीपी साउथ राजर्षि राज वर्मा के निर्देश पर भारी पुलिस जाब्ता मौके पर पहुंचा, लेकिन वहां जो सच्चाई सामने आई वो चौंकाने वाली थी।

2 min read
Google source verification

मौके पर जमा भीड़ और गौमाता,

Jaipur News: पिंक सिटी के श्याम नगर इलाके में सोमवार को उस वक्त हड़कंप मच गया जब पुलिस कंट्रोल रूम को एक ऐसी सूचना मिली जिसने प्रशासन के हाथ-पांव फुला दिए। सूचना दी गई थी कि किसी ने गाय के बछड़े का सिर काटकर चौराहे पर लटका दिया है। मामला धार्मिक और संवेदनशील था, इसलिए बिना देरी किए डीसीपी साउथ राजर्षि राज वर्मा के निर्देश पर भारी पुलिस जाब्ता मौके पर पहुंचा, लेकिन वहां जो सच्चाई सामने आई वो चौंकाने वाली थी।

दूध के लालच में गाय मालिक की 'गंभीर चूक'

पुलिस की प्राथमिक जांच में सामने आया कि यह पूरा मामला सांप्रदायिक नहीं बल्कि एक गाय मालिक की मूर्खतापूर्ण हरकत और कुछ शरारती तत्वों की अफवाह का नतीजा था। दरअसल, श्याम नगर निवासी गाय मालिक बंटी के बछड़े की मौत हो गई थी। बंटी ने सोचा कि बछड़े की मौत के बाद गाय दूध देना बंद कर देगी। इसी दूध के लालच में उसने एक बेहद अजीब और गंभीर चूक कर दी। बंटी हिंगोनिया गौशाला से एक मरे हुए बछड़े की खाल (सिर सहित) लेकर आया और उसमें भूसा भरकर अपने बाड़े में गाय के सामने लटका दिया, ताकि गाय को लगे कि उसका बछड़ा जीवित है और वह दूध देती रहे।

अफवाह ने शहर में मचा दिया हड़कंप

बाड़े में लटके उस भूसा भरे बछड़े के सिर को देखकर कुछ शरारती तत्वों ने इसे गलत ढंग से प्रचारित कर दिया। कंट्रोल रूम को सूचना दी गई कि किसी ने चौराहे पर बछड़े का सिर काटकर लटकाया है। सूचना मिलते ही थानाधिकारी (SHO) दलवीर सिंह की टीम सक्रिय हुई और मौके पर जाकर पाया कि सूचना पूरी तरह से फर्जी और भ्रामक थी।

पुलिस का कड़ा एक्शन: 3 लोग हिरासत में

डीसीपी साउथ ने मामले की गंभीरता को देखते हुए सख्त कार्रवाई के आदेश दिए। पुलिस ने इस मामले में तीन लोगों को हिरासत में लिया है:

  • बंटी शर्मा (गाय मालिक): जिसने ऐसी हरकत की जिससे भ्रम फैला।
  • शैलेश और इंद्र: जिन्होंने अफवाह फैलाई और पुलिस को झूठी सूचना देकर माहौल खराब करने की कोशिश की।पुलिस की अपील: अफवाहों पर न दें ध्यानजयपुर पुलिस ने शहरवासियों से अपील की है कि बिना पुष्टि के सोशल मीडिया या किसी भी माध्यम से ऐसी संवेदनशील सूचनाओं को साझा न करें। शहर का माहौल खराब करने की कोशिश करने वालों के खिलाफ 'जीरो टॉलरेंस' की नीति अपनाई जाएगी। फिलहाल पुलिस पकड़े गए युवकों से पूछताछ कर रही है।

बड़ी खबरें

View All

जयपुर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग