30 दिसंबर 2025,

मंगलवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

पर्यटन स्थलों पर उमड़े सैलानी, दुगुने पर्यटक पहुंचे

राजधानी में झमाझम बारिश के दूसरे दिन रविवार को खुशनुमा मौसम में पर्यटन स्थल (Tourist Places) गुलजार नजर आए। शहर में पर्यटक स्थलों पर सैलानी (tourists) उमड़े पड़े, अन्य दिनों की तुलना में रविवार को छुट्टी का दिन होने से दुगुने पर्यटक आए। सबसे अधिक पर्यटक आमेर महल (Amer Mahal) देखने पहुंचे। यहां लॉकडाउन के बाद रिकॉर्ड 4 हजार 422 पर्यटकों ने महल देखा। वहीं नाहरगढ भी 4 हजार 100 पर्यटक पहुंचे।

less than 1 minute read
Google source verification
पर्यटन स्थलों पर उमड़े सैलानी, दुगुने पर्यटक पहुंचे

पर्यटन स्थलों पर उमड़े सैलानी, दुगुने पर्यटक पहुंचे

पर्यटन स्थलों पर उमड़े सैलानी, दुगुने पर्यटक पहुंचे
— पर्यटन स्थलों पर लॉकडाउन के बाद सबसे अधिक पर्यटक पहुंचे
— पर्यटकों से गुलजार गुलाबी नगरी
— सबसे अधिक आमेर महल व नाहरगढ़ पहुंचे सैलानी

जयपुर। राजधानी में झमाझम बारिश के दूसरे दिन रविवार को खुशनुमा मौसम में पर्यटन स्थल (Tourist Places) गुलजार नजर आए। शहर में पर्यटक स्थलों पर सैलानी (tourists) उमड़े पड़े, अन्य दिनों की तुलना में रविवार को छुट्टी का दिन होने से दुगुने पर्यटक आए। सबसे अधिक पर्यटक आमेर महल (Amer Mahal) देखने पहुंचे। यहां लॉकडाउन के बाद रिकॉर्ड 4 हजार 422 पर्यटकों ने महल देखा। वहीं नाहरगढ भी 4 हजार 100 पर्यटक पहुंचे। दिनभर मौसम खुला रहने से नाहरगढ के रास्ते पर जाम जैसे हालात रहे। आमेर घाटी व आमेर रोड पर भी जाम जैसे हालात रहे।

लॉकडाउन के बाद पहली बार शहर के पर्यटन स्थलों पर सबसे अधिक सैलानियों की भीड़ उमड़ी। राहत वाली बात यह है कि इन पर्यटकों में कई पर्यटक प्रदेश के बाहर के भी है। इनमें हरियाणा, दिल्ली, गुजरात से भी पर्यटक शहर घूमने आए। राजधानी के बाहर के लोग भी शहर के पर्यटक स्थलों को देखने पहुंचे। पुरातत्व एवं संग्रहालय विभाग के अधिकारियों के अनुसार लॉकडाउन के बाद इस सीजन में सबसे अधिक पर्यटकों ने शहर के पर्यटन स्थल देखे। सुबह से ही पर्यटक स्थल आबाद नजर आए। विश्वविख्यात हवामहल को देखने के लिए 3 हजार 224 पर्यटक पहुंचे। वहीं 2 हजार 21 पर्यटकों ने अल्बर्ट हॉल देखा। जंतर—मंतर भी 2 हजार 241 पर्यटक पहुंचे। वहीं इसरलाट से गुलाबी शहर को देखने के लिए 68 पर्यटक पहुंचे।