4 नवंबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

वीर तेजाजी मंदिर में मूर्ति खंडित का मामला: देर रात छोड़े कानून तोड़ने वाले आरोपी, नेताओं के दखल के बाद बनी सहमति

वीर तेजाजी मंदिर में समाजकंटक ने मूर्ति खंडित कर दी। इससे आस-पास के लोगों में रोष फैल गया।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जयपुर

•

image

Lokendra Sainger

•

Updated: 30 Mar 2025, 7:57 AM IST

jaipur Veer Tejaji temple

जयपुर शहर में सांगानेर थाना क्षेत्र के वीर तेजाजी मंदिर में शुक्रवार देर रात समाजकंटक ने मूर्ति खंडित कर दी। इससे आस-पास के लोगों में रोष फैल गया और नाराज लोगों ने सड़क पर टायर जलाकर जाम लगा दिया। गुस्साए लोगों ने सड़क के बीच में लगे बेरीकेड्स तोड़ दिए और पेट्रोल पंप में आग लगाने और तोड़फोड़ करने का प्रयास किया। पुलिस ने लाठी चार्ज करने के बाद उपद्रव मचा रहे बीस लोगों को डिटेन किया। देर रात मूर्ति खंडित करने वाले आरोपी को भी गिरफ्तार कर लिया।

तेजाजी की मूर्ति तोड़ने की खबर शनिवार सुबह सामने आने के बाद देर रात तक तेजी से घटनाक्रम चलता रहा। यूडीएच मंत्री झाबर सिंह खर्रा, पूर्व केन्द्रीय मंत्री लालचंद कटारिया, सुभाष महरिया आदि भाजपा नेता थाने पहुंचे। इसके साथ ही राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी के सांसद हनुमान बेनीवाल भी थाने पर पहुंच गए। मंत्री-सांसद और भाजपा नेताओं के दखल के बाद उपद्रवियों को हिदायत देकर देर रात छोड़ दिया गया।

बता दें कि इस मामले में पुलिस ने 20 लोगों को डिटेन किया। साथ ही मूर्तियां तोड़ने वाले आरोपी बिछवाल बीकानेर हाल गली नम्बर तीन राजापार्क निवासी सिद्धार्थ सिंह (34) को गिरफ्तार किया था।

यह भी पढ़ें : वीर तेजाजी मंदिर में मूर्तियों को खंडित करने वाला आरोपी गिरफ्तार, पूछताछ में बताई ये वजह