5 फ़रवरी 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

जयपुर

Jaipur Weather : जयपुर में मौसम का मिजाज फिर हुआ गर्मी, आज सुबह से ही गर्मी के तीखे तेवर

प​श्चिमी विक्षोभ के समाप्त होने के बाद अब तापमान फिर से बढ़ने लगा है और मौसम में गर्माहट बढ़ रही है। इससे गर्मी का सितम फिर से दिखने लगा है। दिन में तीखी धूप आमजन को परेशान करने लगी है। ऐसा ही ​िस्थति प्रदेश के हर जिले में देखने को मिल रही है।

Google source verification

जयपुर

image

Murari

Jun 07, 2025

– प​श्चिमी विक्षोभ के बाद गुलाबी नगर जयपुर में फिर बढ़ने लगा तापमान

जयपुर। प​श्चिमी विक्षोभ के समाप्त होने के बाद अब तापमान फिर से बढ़ने लगा है और मौसम में गर्माहट बढ़ रही है। इससे गर्मी का सितम फिर से दिखने लगा है। दिन में तीखी धूप आमजन को परेशान करने लगी है। ऐसा ही ​िस्थति प्रदेश के हर जिले में देखने को मिल रही है। मौसम विभाग के अनुसार, आज भरतपुर जिले में न्यूनतम तापमान 28 डिग्री रहा तो दिन में आज अ​धिकतम तापमान 39 डिग्री रहने की संभावना है। अलवर जिले में आज न्यूनतम तापमान 27 डिग्री रहा तो दिन में अ​धिकतम तापमान आज 38 डिग्री रहने की संभावना है। धौलपुर जिले में न्यूनतम तापमान 28 डिग्री रहा तो दिन में अ​धिकतम तापमान आज 39 डिग्री रहने की संभावना है। दौसा जिले में आज न्यूनतम तापमान 28 डिग्री रहा तो दिन में अ​धिकतम पारा 39 डिग्री तक रहने की संभावना है। राजधानी जयपुर में न्यूनतम तापमान 29 डिग्री रहा तो दिन में अ​धिकतम तापमान आज 39 डिग्री रहने की संभावना है। अजमेर जिले में न्यूनतम तापमान 28 डिग्री रहा तो दिन में अ​धिकतम तापमान आज 38 डिग्री रहने की संभावना है। भीलवाड़ा जिले में आज न्यूनतम तापमान 28 डिग्री रहा तो दिन में अ​धिकतम तापमान आज 38 डिग्री रहने की संभावना है। उदयपुर जिले में आज न्यूनतम तापमान 24 डिग्री रहा तो दिन में अ​धिकतम तापमान आज 34 डिग्री रहने की संभावना है। वहीं रेगिस्तानी जिले बाड़मेर में आज न्यूनतम तापमान 27 डिग्री रहा तो दिन में अ​धिकतम तापमान आज 42 डिग्री रहने की संभावना है। जैसलमेर जिले में आज न्यूनतम तापमान 27 डिग्री रहा तो दिन में अ​धिकतम आज 43 डिग्री रहने की संभावना है। जोधपुर​ जिले में आज न्यूनतम तापमान 29 डिग्री रहा तो दिन में अ​धिकतम तापमान 41 डिग्री रहने की संभावना है। बीकानेर जिले में आज न्यूनतम तापमान 31 डिग्री से​ल्सियस रहा तो दिन में अ​धिकतम तापमान आज 44 डिग्री रहने की संभावना है। श्रीगंगानगर जिले में न्यूनतम तापमान 28 डिग्री रहा तो दिन में अ​धिकतम तापमान आज 41 डिग्री रहने की संभावना है। सीकर​जिले में आज न्यूनतम तापमान 28 डिग्री रहा तो दिन में अ​धिकतम तापमान आज 39 डिग्री रहने की संभावना है। आज रेगिस्तानी जिलों में गर्मी का प्रभाव ज्यादा रहेगा। मौसम विभाग के अनुसार, मौसम साफ रहने से अब प्रदेश में फिर से गर्मी का दौर शुरू होगा और तापमान में और बढ़ोतरी होने की संभावना है।