– गुलाबी नगर में आज दिन में निकली तीखी धूप
जयपुर। मार्च के महीने का एक पखवाड़ा बीत चुका है। ऐसे में मौसम का मिजाज अभी सर्द-गर्म नजर आ रहा है। कभी ठंड महसूस हो रही है तो कभी गर्मी। राजधानी जयपुर में आज सवेरे मौसम साफ रहा और तीखी धूप निकली। इससे मौसम खुशनुमा हो गया। वहीं सुबह-शाम अभी भी जयपुर में लोगों को ठंड महसूस हो रही है। मौसम विभाग के अनुसार, होली तक मौसम ठंड रहने का अनुमान है। इसके बाद ही गर्मी शुरू होने की संभावना है। आज सवेरे पूर्वी राजस्थान के जिलों में मौसम ठंडा रहा व सरहदी जिले श्रीगंगानगर व हनुमानगढ़ में कहीं-कहीं बहुत हल्का कोहरा दिखाई दिया। वहीं अजमेर रीजन व जोधपुर रीजन में लोगों को गर्माहट महसूस हो रही है और तापमान बढ़ रहा है। वहीं राजधानी जयपुर में आज सवेरे तापमान 18 डिग्री सेल्सियसरेकॉर्ड किया गया। तापमान बढ़ने से लोगों को थोड़ी गर्माहट महसूस हुई।