2 जनवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Jaipur: हर साल ढाई महीने मछली का शिकार और बिक्री क्यों बैन? जानें नियम तोड़ने वालों पर ये कार्रवाई

साल में ढाई महीने राजस्थान सरकार आदेश जारी कर प्रदेशभर में मछली के ​शिकार और उसके मीट की बिक्री पर प्रतिबंध भी लगाती है। कारण इस अवधिकाल को मछलियों का प्रजननल काल माना जाता है।

2 min read
Google source verification
राजस्थान में हर साल ढाई महीने मत्स्य आखेट व ​बिक्री बैन, फोटो एआइ

राजस्थान में हर साल ढाई महीने मत्स्य आखेट व ​बिक्री बैन, फोटो एआइ

हर साल जून से लेकर अगस्त के महीने में मछली के मीट का सेवन आपको बीमार कर सकता है। साल में ढाई महीने राजस्थान सरकार आदेश जारी कर प्रदेशभर में मछली के ​शिकार और उसके मीट की बिक्री पर प्रतिबंध भी लगाती है। कारण इस अवधिकाल को मछलियों का प्रजननल काल माना जाता है। वहीं इस अवधि में मछली के मीट की बिक्री पाए जाने पर संबंधित नगर निगम और स्थानीय थाना पुलिस कार्रवाई करती है।

जयपुर नगर निगम-हेरिटेज ने सिविल लाइंस क्षेत्र में औचक निरीक्षण किया और खुली मिली मीट की दुकानों पर कार्रवाई की। इस कार्रवाई के दौरान निगम अफसरों ने दो मीट शॉप को सील कर बिना उचित प्रमाणीकरण वाली लगभग 300 किलोग्राम मछली जब्त कर नष्ट कराई।

ढाई महीने मत्स्य आखेट व बिक्री पर रोक

निगम अधिकारियों के अनुसार हर साल 16 जून से लेकर 31 अगस्त तक प्रदेश में मत्स्य आखेट यानी मछली पकड़ने और उसकी बिक्री पर प्रतिबंध लगाया जाता है। यह निर्णय जलाशयों में मछलियों के प्रजनन काल को सुरक्षित रखने के उद्देश्य से लिया गया है। इसके अलावा शहर में मीट शॉप पर ​मछली के मीट की बिक्री पर भी रोक होती है।
नगर निगम और स्थानीय थाना पुलिस की जांच में मीट शॉप पर मछली पाए जाने पर नियमानुसार कार्रवाई की जाती है। इसके अलावा विशिष्ट दिवस पर भी दुकानों में मीट की बिक्री पर प्रतिबंध के आदेश जारी होते हैं।

अवैध मीट परिवहन पर भी कार्रवाई

निगम के पशु चिकित्सा अधिकारी योगेश शर्मा के अनुसार शहर में जिन्होंने पशु प्रबंधन शाखा के साथ मिलकर कार्रवाई की जाएगी। शहर में संचालित मीट शॉप का लाइसेंस लेना अनिवार्य है और आगामी दिनों में नियमों की पालना के साथ साथ दुकानों के लाइसेंस की भी जांच की जाएगी। बाइस गोदाम क्षेत्र में फ्लाईओवर के पास मीट का अवैध परिवहन करते मिले एक ट्रक से 3 क्विंटल से अधिक मछली का ​मीट जब्त किया गया है।