5 अप्रैल 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

नगर निगम के 5 बोर्ड, नहीं हुआ 5500 गंदी गलियों का स्थाई समाधान

जयपुर के चारदीवारी क्षेत्र को विश्व विरासत का खिताब (World heritage City) मिल गया, लेकिन यहां के निवासी आज भी गंदी गलियों (Dirty streets) से परेशान है। परकोटे में सफाई, सीवर लाइन जाम की समस्या के बीच गंदी गलियां कोढ़ में खाज का काम कर रही है। नगर निगम के पांच बोर्डों का कार्यकाल पूरा हो चुका, लेकिन गंदी गलियों का स्थाई समाधान नहीं हो पाया है।

less than 1 minute read
Google source verification
नगर निगम के 5 बोर्ड, नहीं हुआ 5500 गंदी गलियों का स्थाई समाधान

नगर निगम के 5 बोर्ड, नहीं हुआ 5500 गंदी गलियों का स्थाई समाधान

नगर निगम के 5 बोर्ड, नहीं हुआ 5500 गंदी गलियों का स्थाई समाधान
— चारदीवारी के हर रास्ते में है ये गंदी गलियां
— अब चुनाव आते ही फिर उठा गंदी गलियों का मुदृदा

जयपुर। जयपुर के चारदीवारी क्षेत्र को विश्व विरासत का खिताब (World heritage City) मिल गया, लेकिन यहां के निवासी आज भी गंदी गलियों (Dirty streets) से परेशान है। परकोटे में सफाई, सीवर लाइन जाम की समस्या के बीच गंदी गलियां कोढ़ में खाज का काम कर रही है। नगर निगम के पांच बोर्डों का कार्यकाल पूरा हो चुका, लेकिन गंदी गलियों का स्थाई समाधान नहीं हो पाया है। इतना ही नहीं तीन विधानसभा क्षेत्र के विधायक भी इस समस्या का स्थाई समाधान नहीं करा पाए।
किशनपोल विधानसभा क्षेत्र, हवामहल विधानसभा क्षेत्र और आदर्श नगर विधानसभा क्षेत्र के वार्डों में करीब 5 हजार 500 गंदी गलियां है। हर साल इनकी सफाई का ठेका दिया जाता है, लेकिन गंदी गलियां पूरी तरह साफ नहीं हो पाती है। पिछले बोर्ड में नगर निगम प्रशासन ने गंदी गलियों की सफाई का टेंडर डोर—टू—डोर कचरा संग्रहण कर रही बीवीजी कंपनी को दिया, लेकिन कंपनी ने गंदी गलियों की सफाई पर कोई ध्यान नहीं दिया। अब लोग गंदी गलियों की बदबू से परेशान है। अब नगर निगम चुनाव आते ही लोग फिर से गंदी गलियों का मुद्दा उठाने लगे है।