5 फ़रवरी 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

इनके पास है 200 साल का इतिहास समेटे 1500 सिक्कों का कलेक्शन, सोना-चांदी, तांबा से लेकर बिना जंग के लोहे तक

amazing old safe coin collection, Famous Coin Collections, Amazing collection of gorgeous coins

2 min read
Google source verification

जयपुर

image

Vijay ram

Dec 22, 2017

amazing old safe coin collection, Famous Coin Collections, Amazing collection of gorgeous coins, largest coin collection in india by kedar soni, jaipur kedar soni coin collection

निशि, जयपुर .
'मेरा सिक्के और डाक टिकिट जमा करने का उद्देश्य यही है कि आने वाली पीढ़ी हमारे इतिहास , संस्क्रति और इसमें समय समय पर आ रहे बदलाव के बारे में जाने..'' यह कहना है राजधानी में चौड़ा रास्ता, सौथली वालों का रास्ता निवासी केदार सोनी का। जिन्हें पिछले दिनों दिल्ली के सिरी फोर्ट ऑडोटोरियम में छ: देशों ( इंडिया, नेपाल, इंडोनेशिया, वियतनाम, मलेशिया, बांग्लादेश ) से समर्थित संस्था इंडियन रिकॉड्र्स होल्डर्स एट वल्र्ड स्टेज की ओर से नायाब सिक्कोंं के कलेक्शन के लिए सम्मानित किया गया। जिसके बाद से सोनी को परिवारजनों, रिश्तेदारों और दोस्तों की ओर से बधाइयां मिल रही हैं।

यह विशेष है संग्रह में
केदार सोनी के पास सुव्यवस्थित तरीके से पिछले करीब 200 साल से लेकर अब तक के एक पाई के सिक्के से लेकर 1000 रुपये तक के सिक् केे हैं। इनमें सोना, चांदी, तांबा और अन्य धातुओं के सिक् केे शामिल हैं। इसके अलावा पुराने डाक स्टाम्प भी इस संग्रह की शोभा बढ़ाते हैं। इस अनूठे कलेक्शन के लिए उन्हें 2014 में गोल्डन बुक ऑफ वल्र्ड रिकॉड्र्स में भी शामिल किया गया है। सोनी के पास देश की चारों मिंट कलकत्ता, मुम्बई, हैदराबाद और नोएडा के करीब 1500 से ज्यादा सिक्कों का कलेक्शन है। जिसके लिए उन्हें ढेरों सर्टिफिकेट भी मिले हैं। इसके अलावा बड़ी संख्या में लोकल रजवाड़ो में चलने वाले सिक् केे और विदेशी सिक्के भी मौजूद हैं।

पिताजी से विरासत में मिला शौक, चाहतें हैं म्यूजियम बने
केदार सोनी ने बताया कि उनके पिताजी को अलग अलग तरह की चीजे जमा करने का शौक था। इसके साथ ही उनके पास कुछ सिक् केेे भी जमा हो गए। पिताजी को देखते हुए उन्हें भी सिक् केेे जमा करने में दिलचस्पी आने लगी और उन्होंने इसे अपना शौक बना लिया। दोस्तों ने भी उन्हें गिफ्ट के तौर पर अलग अलग तरह के सिक् केे दिए और कुछ सिक् केे उन्होंने अपने स्तर पर जमा किए। केदार सोनी की ख्वाहिश है कि सरकार या कोई संस्था आगे आए और इन सिक् कों व स्टाम्प का कोई म्यूजियम बनाया जाए।

Read: 250 साल पुराने राजस्थान के इस मंदिर में विराजमान हैं 24 अवतार, बावड़ी में से निकली प्रतिमा
कांच की बोतलें भी हैं खास
सोनी के पास नायाब सिक्को के अलावा कांच की बोतलों का भी एक खास कलेक्शन है। जिसमें अलग अलग डिजाइन कलर और साइज की बोतलें शुमार हैं। उनके पास एक इंच की सबसे छोटी बोतल है। इसके अलावा 1857 की क्रांति और स्टेट बैंक के 200 साल का फस्र्ट डे कवर भी मौजूद है। नायाब सिक्कोंं के कलेक्शन के लिए ही उन्हें खूब तारीफ मिल रही हैं।

ये भी पढ़िए: विदेशी पर्यटकों पर भी चढ़ा जयपुर के इस खूबसूरत महल का खुमार, इस बीच सवा 2 लाख आए देखने