
मंदिर श्री ब्रजनिधिजी में जलयात्रा उत्सव
जयपुर. इन दिनों भीषण गर्मी और तपिश से बचाव के लिए जहां आमजन तरह-तरह के जतन कर रहे हैं। वहीं, शहर के मंदिरों में भी ठाकुरजी को शीतलता प्रदान करने के लिए जलयात्रा उत्सवों का आयोजन किया जा रहा है। देवस्थान विभाग के चांदनी चौक स्थित मंदिर श्री ब्रजनिधिजी एवं श्री आनंदकृष्ण बिहारीजी में जलयात्रा की झांकी सजाई गई। ठाकुरजी को केवड़ा व गुलाबजल मिश्रित जल के फव्वारों से शीतलता प्रदान कर की गई। इसके बाद ठाकुरजी को सफेद सूती धोती दुपट्टा धारण करवा कर ऋतु फल, आमरस, गुलाब, खस, फालसा आदि फलों के शर्बत अर्पित किए गए।
कल सजेगी झांकी
आमेर रोड, कनक घाटी स्थित मंदिर श्री राधामाधवजी मातहत ठिकाना मंदिर श्री गोविंददेवजी में रविवार को जलयात्रा उत्सव के तहत शाम 5 से 6 बजे तक जल यात्रा झांकी सजाई जाएगी। जलयात्रा उत्सव तहत मंदिर में रियासतकालिन फव्वारों से ठाकुरजी को सुगंधित जल से शीतलता प्रदान की जाएगी। इसके बाद ठाकुरजी को सूती धोती दुपट्टा धारण करवा कर ऋतु फलों व शीतलता प्रदान करने वाले व्यंजनों का भोग लगाया जाएगा।शुक संप्रदाय पीठ आचार्य पीठ श्री सरस निकुंज में रविवार शाम को जल केली दर्शन करवाएं जाएंगे। ठाकुरजी के आगे फव्वारे चलाए जाएंगे। साथ ही गर्भगृह में ही नौका विहार करवाया जाएगा। सरस निकुंज के प्रवक्ता प्रवीण बड़े भैया ने बताया कि इसके साथ ही ठाकुरजी को रिझाने के लिए सखियां छोटे-छोटे खिलौने, फूलों की बॉल, प्लास्टिक बॉल पानी में तैराएंगे। वहीं, भक्तों को प्रसाद स्वरूप भी दी जाती है। ठाकुरजी को ऋतु फलों का भोग लगाया जाएगा।
Published on:
25 May 2024 03:16 pm
बड़ी खबरें
View Allजयपुर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
