
फायदेमंद है, पीते रहें जलजीरा
गैस से राहत
जल जीरा पेट में गैस की समस्या, कब्ज, अपच आदि में बहुत फायदेमंद होता है। इन परेशानियों से राहत पाने के लिए जलजीरे को एक-एक घूंट करके पीना सही माना जाता है। मतली और चक्कर आने जैसी समस्या महसूस होने पर जलजीरा में अदरक मिलाकर पीना फायदेमंद माना जाता है। पेट में ऐंठन, उल्टी, गठिया आदि परेशानियों में लाभ पाने के लिए दिन में दो बार जलजीरा पीना चाहिए।
त्वचा के लिए
जलजीरा त्वचा के लिए भी अच्छा है। जलजीरा के स्वाद को चटपटा बनाने वाले आमचूर में मौजूद विटामिन सी की प्रचुर मात्रा से त्वचा का रंग निखरता है। इससे त्वचा से संबंधित कई अन्य लाभ भी मिलते हैं और विटामिन सी से रोग प्रतिरोधक क्षमता में वृद्धि होती है।
एनीमिया में लाभ
जलजीरा शरीर में खून की मात्रा को भी बढ़ाता है। ऐसे में एनीमिया से पीडि़त हैं तो इसे जलजीरे की सहायता से भी दूर कर सकते हैं। दरअसल जलजीरा में मिलाया जाने वाले जीरे में लौह तत्व की प्रचुरता होती है। जीरे के सेवन से शरीर में रक्त की पर्याप्त पूर्ति होती है।
पानी की कमी
जलजीरा हमारे शरीर में पानी के स्तर को भी बनाए रखता है। अधिक गर्मी होने पर शरीर से पसीना ज्यादा निकलने से शरीर में पानी की कमी हो सकती है। ऐसे में जलजीरा पीने की आदत है तो डिहाइड्रेशन और पानी की कमी संबंधित अन्य समस्याओं से बचाव किया जा सकता है। पर्याप्त पानी की आपूर्ति के अलावा जल जीरे में मौजूद काला नमक हमारी पाचन क्रिया को सुचारु करता है और गैस से राहत देता है। जल जीरे में शरीर और दिमाग को ठंडक प्रदान करने की क्षमता होती है इसलिए यह एसिडिटी जैसी समस्याओं से भी निजात दिलाता है।
वजन घटाने में सहायक
आप प्राकृतिक रूप से वजन कम करना चाहते हैं तो जलजीरा नियमित रूप से पीएं। जलजीरा में शरीर को प्राकृतिक तरीके से ठंडक पहुंचाने की क्षमता होती है और साथ ही इसमें कैलोरी कम मात्रा में पाई जाती है। यह शरीर से सभी विषाक्त पदार्थों को दूर करता है। जलजीरा का सेवन करने से भूख कम लगती है और आप अधिक खाना खाने से बच जाते है। ऐसे में यह वजन और मोटापा जल्दी ही कम करने में मदद करता है।
पेट दर्द
मासिक धर्म के समय पेट दर्द होने पर महिलाएं इसका उपयोग कर सकती हैं। पेट में हल्का या तेज दर्द होने पर दिन में कई बार जल जीरे का सेवन करने की सलाह दी जाती है, इससे पेट दर्द में बहुत आराम मिलता है। सामान्य पेट दर्द में भी जलजीरा फायदा करता है।
...पर ध्यान रखें
जलजीरा हमारी सेहत के लिए फायदेमंद है, लेकिन फिर भी इसे पीने के मामले में कुछ सावधानी बरती जानी चाहिए। जलजीरा के अत्यधिक सेवन से बचना चाहिए। कुछ लोगों को इससे एलर्जी हो सकती है। इससे किसी प्रकार की परेशानी होने पर चिकित्सक से परामर्श करें।
Published on:
26 Jul 2019 06:17 pm
बड़ी खबरें
View Allजयपुर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
