
कश्मीर पर बड़े पैकेज देने की तैयारी में मोदी सरकार !
-कश्मीर के हालात पर मोदी कैबिनेट की बैठक संभवत: आज
-घाटी में अमन-चैन कायम रखने पर काम शुरू
-पाक की धमकियों के बीच कैबिनेट की सुरक्षा समिति की भी होगी बैठक
नई दिल्ली। मोदी सरकार ने जम्मू-कश्मीर(Jammu-Kashmir) से अनुच्छेद 370 हटाने के बाद अब वहां की फिजां में अमन-चैन कायम रखने पर काम शुरू कर दिया है। सूत्रों की मानें तो केंद्र सरकार कश्मीर के लिए किसी बड़े पैकेज(Package) की घोषणा कर सकती है। उच्चस्तरीय सूत्रों की मानें तो बुधवार को होने वाली कैबिनेट मीटिंग(Cabinet Meeting) में इस पैकेज को मंजूरी दी जा सकती है। इस बीच पाकिस्तान की लगातार धमकियों और सीमा पार से आतंककारियों को भारत की सीमा के अंदर भेजकर अशांति फैलाने की कोशिश के बारे में आ रही खुफि या रिपोर्ट के मद्देनजर कैबिनेट की सुरक्षा समिति(Cabinet Committee On Security) की बैठक भी होने वाली है। गौरतलब है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मंगलवार को ही तीन देशों की यात्रा के बाद स्वदेश लौटे हैं। गत पांच अगस्त को जम्मू-कश्मीर से धारा 370 को हटाने के अलावा उसे केंद्र शासित प्रदेश बनाने के फैसले को मंजूरी दी गई थी।
-राजनीतिक प्रक्रिया पर भी विचार
सूत्रों के अनुसार केंद्रीय मंत्रिमंडल की बैठक में राज्य में हालात सामान्य करने की दिशा में भी राजनीतिक प्रक्रिया शुरू करने पर भी विचार कर सकती है। केंद्र सरकार 12 से 14 अक्टूबर के बीच श्रीनगर इनवेस्टर समिट करने का एलान कर चुकी है, जिसमें 75 हजार करोड़ के निवेश के प्रस्ताव आने का दावा किया जा रहा है। अनुच्छेद 370 हटाने निर्णय के बाद 106 केंद्रीय कानून राज्य में 31 अक्टूबर, 2019 से पूरी तरह लागू हो जाएंगे।
---अप्रिय घटना न होने से सरकार में उत्साह
उल्लेखनीय है कि सरकार घाटी में पांच अगस्त से लेकर अब तक के हालात पर संतुष्ट है और अब तक कोई बड़ी अप्रिय घटना नहीं हुई है। अंतरराष्ट्रीय मंच पर भी पाकिस्तान को कोई समर्थन न मिलने को लेकर भी सरकार में उत्साह का माहौल है। जी-7 समिट के दौरान यूएन समेत अन्य देशों को भारत यह समझाने में कामयाब रहा है कि कश्मीर पर लिया गया फैसला भारत का आंतरिक मामला है और इस मुद्दे पर भारत को किसी का दखल मंजूर नहीं।
-पाकिस्तान की ताजा धमकी
पाकिस्तान के विज्ञान और तकनीकी मंत्री फवाद हुसैन नेकहा है कि पाकिस्तान सरकार भारत के लिए अपने एयरस्पेस को पूरी तरह बंद करने पर विचार कर रही है। सोशल मीडिया के जरिए हुसैन ने कहा कि यह मोदी ने शुरू किया था, लेकिन इसे हम खत्म करेंगे। माना जा रहा है कि पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान पर भारत के खिलाफ कोई बड़ी कार्रवाई करने का दबाव है।
Published on:
28 Aug 2019 06:00 am
बड़ी खबरें
View Allजयपुर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
