28 अक्टूबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

LockDown Effect : JDA ने स्थगित की Offline Auction

- पृथ्वीराज नगर योजना में आयोजित शिविर स्थगित- जेडीए क्षेत्राधिकार के सभी पार्क पूरी तरह से बंद
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जयपुर

•

image

Pawan kumar

•

Updated: 22 Mar 2020, 2:22 PM IST

jda jaipur

jda jaipur

जयपुर। राज्य सरकार के लॉकडाउन का असर जयपुर विकास प्राधिकरण में भी देखने को मिल रहा है। जेडीए ने लॉकडाउन के आदेशों की पालना में 31 मार्च 2020 या आगामी आदेशों तक पृथ्वीराज नगर योजना में आयोजित शिविर स्थगित कर दिए हैं। जेडीए क्षेत्राधिकार के सभी पार्कों पूरी तरह से बंद कर दिया गया है। जेडीए की इ-नीलामी जारी रहेगी। जबकि ऑफलाइन नीलामी स्थगित कर दी गई है।

जानकारी के अनुसार जेडीए द्वारा राजस्व के लिए की जानी नीलामी प्रक्रिया के तहत ऑनलाईन की जाने वाली नीलामी इ-ऑक्शनन प्रक्रिया चालू रहेगी। नीलामी सभागार में की जाने वाली ऑफलाइन नीलामी 31 मार्च 2020 या आगामी आदेशों तक स्थगित कर दी गई है। इ-ऑक्शन में किसी भी तरह की तकनीकी समस्या आने पर इस मोबाइल नम्बर 94133-45146 पर संपर्क किया जा सकता है।


लॉकडाउन के आदेशों की पालना में 31 मार्च, 2020 अथवा आगामी आदेशों तक पृथ्वीराज नगर योजना में आयोजित किए जाने सभी शिविरों को स्थगित कर दिया गया है। साथ ही जेडीए क्षेत्राधिकार के सभी पार्को एवं उद्यानों को भी 31 मार्च 2020 अथवा आगामी आदेशों तक बंद कर दिया गया है। लॉकडाउन के आदेशों की पालना में 31 मार्च 2020 या आगामी आदेशों तक आवेदक पट्टे, नाम हस्तांतरण, लीज मुक्ति प्रमाण पत्र आदि के लिए जेडीए वेबसाइट पर कर सकते हैं। 90ए, भवन मानचित्र अनुमोदन आदि के लिए राज्य सरकार की वेबसाइट पर आवेदन कर सकते हैं। जेडीए में जन सुनवाई 31 मार्च 2020 या आगामी आदेशों तक स्थगित रहेगी। जानकारी के अनुसार जेडीए द्वारा राजस्व के लिए की जानी नीलामी प्रक्रिया के तहत ऑनलाईन की जाने वाली नीलामी इ-ऑक्शनन प्रक्रिया चालू रहेगी। नीलामी सभागार में की जाने वाली ऑफलाइन नीलामी 31 मार्च 2020 या आगामी आदेशों तक स्थगित कर दी गई है। जेडीए ने लॉकडाउन के आदेशों की पालना में 31 मार्च 2020 या आगामी आदेशों तक पृथ्वीराज नगर योजना में आयोजित शिविर स्थगित कर दिए हैं। जेडीए क्षेत्राधिकार के सभी पार्कों पूरी तरह से बंद कर दिया गया है। जेडीए की इ-नीलामी जारी रहेगी। जबकि ऑफलाइन नीलामी स्थगित कर दी गई है।