20 फ़रवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

जेडीए में मिलीभगत पर एक्शन, प्रवर्तन अधिकारी निल​म्बित, अवैध इमारत को करवाया पूरा

मालवीय नगर में अवैध निर्माण को लेकर बड़ी कार्रवाई करते हुए जयपुर विकास प्राधिकरण (जेडीए) ने जोन-एक के प्रवर्तन अधिकारी किशन सिंह भंडारी को निलंबित कर दिया है। आरोप है कि काम रुकवाने के स्पष्ट निर्देशों के बावजूद संबंधित अवैध निर्माण को पूरा होने दिया गया।

less than 1 minute read
Google source verification

जयपुर। मालवीय नगर में अवैध निर्माण को लेकर बड़ी कार्रवाई करते हुए जयपुर विकास प्राधिकरण (जेडीए) ने जोन-एक के प्रवर्तन अधिकारी किशन सिंह भंडारी को निलंबित कर दिया है। आरोप है कि काम रुकवाने के स्पष्ट निर्देशों के बावजूद संबंधित अवैध निर्माण को पूरा होने दिया गया।

जयपुर। मालवीय नगर में अवैध निर्माण को लेकर बड़ी कार्रवाई करते हुए जयपुर विकास प्राधिकरण (जेडीए) ने जोन-एक के प्रवर्तन अधिकारी किशन सिंह भंडारी को निलंबित कर दिया है। आरोप है कि काम रुकवाने के स्पष्ट निर्देशों के बावजूद संबंधित अवैध निर्माण को पूरा होने दिया गया।

क्या है मामला?

-गत वर्ष सात दिसम्बर को गिरधर मार्ग पर जेडीए की जानकारी में एक ऐसी इमारत आई जो एक ओर झुक गई थी, जिसे खतरा मानते हुए जेडीए ने मौके पर ही ध्वस्त कर दिया। पास ही दूसरी इमारत अवैध रूप से बन रही थी। उस समय मौके पर काम रुकवा दिया था। खुद राहुल कोटोकी (उप पुलिस महानिरीक्षक) पहुंचे थे और स्पष्ट निर्देश देकर निर्माण कार्य रुकवाया था।

सवाल:फिर कैसे पूरा हुआ निर्माण?
सूत्रों के अनुसार, काम रुकवाने के बाद भी निर्माण गतिविधियां जारी रहीं और इमारत लगभग पूरी कर दी गई। जांच में प्रथम दृष्टया प्रवर्तन स्तर पर लापरवाही और मिलीभगत की आशंका सामने आई। इसी आधार पर जोन-एक के प्रवर्तन अधिकारी को निलंबित किया गया है।

सवालों के घेरे में व्यवस्था
-क्या मौके पर दिए गए निर्देशों की निगरानी नहीं हुई?
- रुकवाए गए काम की दोबारा जांच क्यों नहीं की गई?