जयपुर. जेडीए प्रवर्तन दस्ते ने सोमवार को कार्रवाई करते हुए जमवारामगढ़ में रामगढ़ बांध के बहाव क्षेत्र करीब दो किलोमीटर तक किए गए अतिक्रमण को हटाया। मुख्य नियंत्रक प्रवर्तन रघुवीर सैनी ने बताया कि जोन-13 ग्राम जमवारामगढ़ के बहाव क्षेत्र में दो किलोमीटर तक 60 स्थानों पर पिल्लर, 25 मिट्टी की दीवार, तारबन्दी कर अवैध निर्माण कर बहाव क्षेत्र को अवरुद्ध कर दिया था। इसे जेसीबी की सहायता से ध्वस्त कर बांध के बहाव क्षेत्र को अतिक्रमण से मुक्त कराया गया।