
दो लाख रुपए से अधिक के आभूषणों की खरीद पर केन्द्र सरकार द्वारा पैन कार्ड अनिवार्य करने के विरोध में बुधवार को कोटा के आभूषण कारोबारियों ने राष्ट्रव्यापी आह्वान के तहत कारोबार बंद रखा। इस दौरान कोटा शहर में पांच करोड़ का कारोबार प्रभावित हुआ।
सर्राफा व्यवसायियों के मुताबिक कोटा शहर में छोटे-बडे़ 400 से अधिक सर्राफा कारोबारी है। हड़ताल के चलते कोटा शहर में करीब पांच करोड़ का कारोबार प्रभावित हुआ है।
सर्राफा कारोबारियों ने बताया कि ग्रामीण व छोटे शहरों के उपभोक्ताओं के पास पैन कार्ड उपलब्ध नहीं है। केन्द्र सरकार द्वारा दो लाख से अधिक के आभूषण खरीदने पर पैन कार्ड की अनिवार्यता लागू होने से गांव, कस्बों के ग्राहकों को परेशानी उठानी पड़ेगी।
Published on:
10 Feb 2016 07:31 pm
बड़ी खबरें
View Allट्रेंडिंग
