
Rajasthan Weather News: आज से फिर झमाझम, प्रदेश के कई जिलों में भारी बारिश का अलर्ट
Jaipur Weather News: जयपुर में फिर से झमाझम बारिश का दौर शुरू हो गया है। रविवार सुबह से ही शहर के कई इलाकों में अलसुबह बारिश हो गई है, जिससे मौसम सुहावना हो गया है। प्रदेश में 17 जुलाई से फिर से मानसून एक्टिव होगा। बताया जा रहा है कि जुलाई के अंतिम सप्ताह तक मानसून के नए सिस्टम का असर रहेगा, ऐसे में लोग गर्मी से निजात पा सकेंगे। रविवार को बारिश की सुबह शुरुआत हल्की फुहारों के साथ हुई, उसके बाद लगातार तेज बारिश का दौर शुरू हो गया जो जारी है। बीती रात्रि में रूक-रूककर हल्की हल्की बारिश होती रही। वहीं, सुबह 5:00 बजे से आसमान में काली घटाओं के साथ बादल छाए हुए है और बारिश का दौर भी जारी है।
जयपुर में भारी बारिश
प्रदेश में मौसम के बदलाव का सबसे ज्यादा असर पूर्वी राजस्थान में होगा। मौसम केंद्र जयपुर से मिली जानकारी के अनुसार प्रदेश के पूर्वी क्षेत्र में बारिश का असर इस सप्ताह लगातार बना रहेगा। मौसम के जानकारों की मानें तो जयपुर, उदयपुर, भरतपुर और कोटा संभाग में बारिश होगी। कुछ इलाकों में इस बार भारी बारिश होने की संभावना भी जताई जा रही है।
शनिवार को यहां बरसे बादल
मौसम विभाग के अनुसार, शनिवार को धौलपुर के सरमथुरा में 6 सेमी, झालावाड़ के मनोहरथाना में 6 सेमी, सिरोही के रेवदर में 3 सेमी, अलवर के मालाखेड़ा में 3 सेमी, माउंट आबू में 2 सेमी, झुंझुनूं के नवलगढ़ में 2 सेमी, नाथद्वारा में 1 सेमी बारिश दर्ज की गई. वहीं, पश्चिमी राजस्थान में बीकानेर में लूणकरणसर में 5 सेमी, भादरा में 3 सेमी, हनुमानगढ़ के पीलीबंगा में 6 सेमी बारिश दर्ज हुई।
Published on:
16 Jul 2023, 12:42 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.