3 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Silver Price: चांदी ने तोड़े तेजी के सारे रिकॉर्ड…एक बार फिर पार किया 77 हजार का आंकड़ा

चांदी की कीमतों में रिकॉर्ड तोड़ तेजी जारी है। इसके दाम हर बीतते दिन के साथ नई ऊंचाई पर पहुंच रहे है।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जयपुर

•

image

Narendra Singh Solanki

•

Updated: 14 Jul 2023, 2:29 PM IST

Silver Price: चांदी के दामों में तोड़े तेजी के सारे रिकॉर्ड...एक बार फिर पार किया 77 हजार का आंकड़ा

Silver Price: चांदी के दामों में तोड़े तेजी के सारे रिकॉर्ड...एक बार फिर पार किया 77 हजार का आंकड़ा

चांदी की कीमतों में रिकॉर्ड तोड़ तेजी जारी है। इसके दाम हर बीतते दिन के साथ नई ऊंचाई पर पहुंच रहे है। एक और जहां सोना 61 हजार रुपए प्रति दस ग्राम के करीब है, तो वहीं चांदी के दाम आपके होश उड़ाने वाले हैं। चांदी की कीमत एक बार फिर 77 हजार रुपए प्रति किलो का आंकड़ा पार कर गई है। शुक्रवार को जयपुर सर्राफा बाजार में चांदी के दाम 1700 रुपए उछलकर 77,100 रुपए प्रति किलोग्राम पर पहुंच गए। पिछले दो दिनों में चांदी के दाम 4250 रुपए तक उछल गए है।

यह भी पढ़ें : चांदी के दामों में जोरदार उछाल, एक ही दिन में 2450 रुपए चढ़ी

चांदी चमकी, वायदा भाव 75 हजार से ऊपर

मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज पर चांदी का बेंचमार्क सितंबर कॉन्ट्रैक्ट आज 154 रुपए की तेजी के साथ 75,480 रुपए के भाव पर खुला। इस समय इसने 75,700 रुपये के भाव पर दिन का उच्च और 73,480 रुपये प्रति किलो के भाव पर दिन का निचला स्तर छू लिया। मई महीने में चांदी के वायदा भाव 78 हजार रुपए किलो को पार कर सर्वोच्च स्तर पर पहुंच गए थे।

यह भी पढ़ें : खाद्य तेल के सस्ते आयात पर अंकुश लगाए सरकार...देश का तिलहन उत्पादन संकट में

सोने का वायदा भाव भी तेज

चांदी के साथ ही आज सोने के वायदा भाव में भी तेजी देखी गई। सोने का बेंचमार्क अगस्त कॉन्ट्रैक्ट 25 रुपए की तेजी के साथ 59,264 रुपए के भाव पर खुला। इसने 59,293 रुपए के भाव पर दिन का उच्च स्तर और 59,253 रुपए के भाव पर निचला स्तर छू लिया। मई महीने में सोने के वायदा भाव ने 61,845 रुपए प्रति दस ग्राम के भाव पर सर्वोच्च स्तर छू लिया था।