
जयपुर। झालाना लैपर्ड सफारी में आज से शुरू हुई हाफ डे सफारी दो पारियों में होगी। पहली पारी सुबह 7 बजे से दोपहर 12 बजे तक रहेगी। दूसरी पारी दोपहर 12 बजे से शाम 5:45 बजे तक रहेगी। हाफ डे सफारी के लिए प्रति व्यक्ति 600 रूपए अतिरिक्त देने होंगे। झालाना जंगल में जाने के लिए एक जिप्सी का किराया 1,900 रूपए है। रूटीन टाइमिंग के अलावा हाफ डे सफारी के लिए जिप्सी वाले को भी अतिरिक्त पैसे देने होंगे।
महंगे टिकट से आम आदमी की नो एंट्री
झालाना जंगल में जिप्सी व्यवस्था लागू करने से पहले पर्यटक अपने वाहन से जंगल सफारी कर सकते थे। उन्हें कार की टिकट 375 रूपए के अलावा खुद का टिकट ही लेना होता था। यदि 4 लोग कार में जंगल सफारी करते थे तो करीबन 600 रूपए खर्च करने पड़ते थे। खुद की जिप्सी में 8 लोगों के लिए यह खर्चा 1200 रूपए तक होता था। लेकिन वन विभाग की जिप्सियों में 8 लोगों के लिए खर्चा बढक़र 2,340 रूपए तक हो गया है।
यदि हाफ डे की सफारी करनी है तो 600 रूपए अलग से चुकाने पड़ेंगे। शिकार होदी के लिए तो प्रति व्यक्ति ढाई हजार टिकट तय कर दिया गया है। इतने महंगे टिकट ने एक तरह से झालाना में आम आदमी की नो एंट्री कर दी है।
- झालाना जंगल में आज से हाफ डे सफारी और शिकार होदी में प्रवेश शुरू कर दिया गया है। शिकार होदी जाने के लिए प्रति व्यक्ति ढाई हजार रूपए टिकट तय किया गया है। हाफ डे सफारी के लिए 600 रूपए अतिरिक्त् शुल्क रहेगा।
सुदर्शन शर्मा, डीएसएफ, झालाना लैपर्ड सफारी
Updated on:
09 Dec 2017 12:33 pm
Published on:
09 Dec 2017 12:30 pm
बड़ी खबरें
View Allजयपुर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
