3 फ़रवरी 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

प्रधान पद के उप चुनाव में कांग्रेस पार्टी की उम्मीदवार को मिली जीत

राजस्थान में झुंझुनू किले की सूरजगढ़ पंचायत समिति में हुए प्रधान पद के उप चुनाव में कांग्रेस पार्टी की उम्मीदवार सुरेश देवी विजय घोषित हुई।

less than 1 minute read
Google source verification
vallabhnagar and dhariawad byelection

bjp congress evm election in madhya pradesh

जयपुर/झुंझुनू। राजस्थान में झुंझुनू किले की सूरजगढ़ पंचायत समिति में हुए प्रधान पद के उप चुनाव में कांग्रेस पार्टी की उम्मीदवार सुरेश देवी विजय घोषित हुई। पंचायत समिति के कुल 21 सदस्य हैं, जिसमें आठ कांग्रेस के और आठ भारतीय जनता पार्टी तथा पांच निर्दलयी शामिल है।

बड़ी खबर, राजस्थान सरकार प्रदेश की 9892 ग्राम पंचायतों में करने जा रही ऐसा


कुल 20 सदस्यों ने अपने वोट डाले
बृहस्पतिवार को निर्वाचन अधिकारी के समक्ष भाजपा से नीरज भड़िया एवं कांग्रेस से सुरेश देवी ने नामांकन दाखिल किया। नामांकन के बाद दोनों पार्टियां अपनी-अपनी जीत का दावा कर रही थी। तीन बजे मतदान शुरू हुआ तो कुल 20 सदस्यों ने अपने वोट डाले लेकिन वार्ड नं 20 से पंचायत समिति सदस्य मंजू देवी वोटिंग में नहीं पहुंच सकी जिससे दोनों खेमों में असमंजस की स्थिति बनी रही।

राजस्थान भाजपा के नए अध्यक्ष को लेकर आई ये बड़ी खबर

दोनों उम्मीदवारों को दस - दस वोट मिले
मतदान पूर्ण होने के बाद हुई मतगणना में दोनों उम्मीदवारों को दस दस वोट मिले। परिणाम बराबर रहने पर दोनों के नाम की पर्ची डालकर ढ़ाई साल के लक्षित से लक्की ड्रॉ निकलवाया गया जिसमें किस्मत ने सुरेश देवी का साथ दिया।

CM अशोक गहलोत की डिनर पार्टी में 198 विधायकों में से 150 से अधिक पहुंचे

निर्वाचन अधिकारी ने सुरेश देवी को निवार्चित घोषित किया
निर्वाचन अधिकारी ने कांग्रेस की सुरेश देवी को निवार्चित घोषित किया। निर्वाचन अधिकारी अभिलाषा चौधरी ने विजयी उम्मीदवार को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाते हुए जीत का प्रामाण पत्र सौंपा।

राजस्थान के 1.20 करोड़ लोगों को लगने वाला है जोरदार झटका

Story Loader