1 फ़रवरी 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

दशोटन में बाइक पर जा रही महिला की रास्ते में दर्दनाक मौत, फूट-फूटकर रोया पति

Rajasthan Road Accident: सडक़ों पर बेखौफ तेज रफ्तार से दौड़ने वाले ओवरलोड डंपर ने शुक्रवार को एक महिला की जान ले ली। डंपर चालक ने लापरवाही से वाहन चलाते हुए बाइक को टक्कर मार दी।

less than 1 minute read
Google source verification
jhunjhunu_road_accident1.jpg

उदयपुरवाटी। Rajasthan Road Accident: सडक़ों पर बेखौफ तेज रफ्तार से दौड़ने वाले ओवरलोड डंपर ने शुक्रवार को एक महिला की जान ले ली। डंपर चालक ने लापरवाही से वाहन चलाते हुए बाइक को टक्कर मार दी। इससे बाइक पर सवार महिला सड़क पर गिर गई और डंपर उसके ऊपर से गुजर गया। इससे महिला की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं बाइक सवार महिला का पति घायल हो गया।

खंडेला निवासी मूलचंद सैनी अपनी पत्नी कोशल देवी के साथ बाइक पर दशोटन के कार्यक्रम में नवलगढ़ जा रहे थे। इस दौरान केनरा बैंक के पास पीछे से आ रहे ओवरलोड डंपर ने बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर से बाइक पर सवार दंपती नीचे गिर गए। महिला डंपर के टायरों के नीचे आ गई और उसकी मौत हो गई। हादसे के बाद डंपर चालक मौके से फरार हो गया। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और महिला के शव को मुर्दाघर में रखवाया। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजन को सौंप दिया गया।

यह भी पढ़ें : लड़कियों को फ्लैट किराए पर देकर स्पाई कैमरों से देखता था, बाथरूम और बैडरूम में लगा रखे थे कैमरे

बच्चे बस में थे:
मृतका कोशल की शादी दस साल पहले हुई थी। मृतका के आठ और पांच साल के दो बेटे हैं। दोनों बच्चे दशोटन के लिए अन्य लोगों के साथ बस में जा रहे थे।

Story Loader