5 फ़रवरी 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

जयपुर

ऑर्गेनिक खादी से बने कपड़ों में रैम्प वॉक करेंगी मॉडल्स

जवाहर कला केंद्र में बुधवार शाम मॉडल्स ऑर्गेनिक खादी के फैब्रिक्स पहने रैम्प पर वॉक करती हुई नजर आएंगी। मौका होगा राजस्थान खादी और ग्रामोद्योग बोर्ड की ओर से आयोजित किए जा रहे खादी फैशन शो का, जिसे आयोजन जाने माने फैशन डिजाइनर हिम्मत सिंह पंवार के नेतृत्व में होगा।

Google source verification

जयपुर

image

Rakhi Hajela

Mar 29, 2023

जवाहर कला केंद्र में बुधवार शाम मॉडल्स ऑर्गेनिक खादी के फैब्रिक्स पहने रैम्प पर वॉक करती हुई नजर आएंगी। मौका होगा राजस्थान खादी और ग्रामोद्योग बोर्ड की ओर से आयोजित किए जा रहे खादी फैशन शो का, जिसे आयोजन जाने माने फैशन डिजाइनर हिम्मत सिंह पंवार के नेतृत्व में होगा। खादी को बढ़ावा देने के उद्देश्स से बोर्ड इस फैशन शो का आयोजन करवा रहा है। उद्योग मंत्री शुकंतला रावत ने बताया कि में फैशन शो में दो सीक्वेंस होगी, जिसमें युवा मॉडल्स राजस्थान की खादी की विशेषताओं को रैंप पर शोकेस करेंगे। राजस्थान के विभिन्न जिलों की खादी में तैयार कैजुअल, ऑफिस वियर, पार्टी वियर ड्रेसेज इस फैशन शो में विशेष तौर पर प्रदर्शित होंगे। फैशन शो में जैसलमेर की पट्टू, मेरिनो वूलन खादी, जैविक खादी पॉली वस्त्र आदि फैब्रिक्स से बनाए गए परिधान शोकेस किए जाएंगे। फैशन शो की ओपनिंग मिस्टर वल्र्ड का खिताब जीत चुके सुपर मॉडल व एक्टर राजीव सिंह करेंगे। खादी फैशन शो में राजस्थान की कई जानी.मानी हस्तियां भी रैंप पर कैटवॉक करती नजर आएंगी। इस दौरान जेकेके में खादी के विभिन्न उत्पाद और खादी वस्त्र डिस्प्ले किए जाएंगे।
राजस्थान दिवस की पूर्व संध्या पर खादी फैशन शो के माध्यम से राज्य सरकार यहां के परंपरागत पहनावे को अंतरराष्ट्रीय स्वरूप में प्रस्तुत करने जा रही है। साथ ही देश के विभिन्न क्षेत्रों के खादी परिधानों की विशेषताएं भी इस फैशन शो में नजर आएंगी। वहीं बोर्ड के चेयरमैन बृजकिशोर शर्मा ने कहा कि राज्य में खादी के कतिनों और कारीगरों को विशेष प्रशिक्षण देकर उनसे दैनिक जीवन में पहने जाने वाले परिधान तैयार करवाए जा रहे हैं। फैशन शो के माध्यम से खादी में किए गए इन्हीं नवाचारों को प्रदर्शित किया जाएगा।
इस अवसर पर उद्योग एवं वाणिज्य मंत्री शकुंतला रावत, राजस्थान पर्यटन विकास निगम के अध्यक्ष धर्मेंद्र राठौड़,समाज कल्याण बोर्ड राजस्थान की अध्यक्ष डॉ.अर्चना शर्मा, राजस्थान कृषि उद्योग विकास बोर्ड के अध्यक्ष रामेश्वर डूडी, मुख्य सचिव उषा शर्मा सहित कई अधिकारी एवं गणमान्यजन उपस्थित रहेंगे।