30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

JLF 2023: फैमिली पावर का अलग इफेक्ट है, फैमिली हमारा मिरर है, हमारी पावर है

राजस्थान पत्रिका का द वर्ल्ड ए फैमिली हिस्ट्री ऑफ ह्यूमिनिटी सेशन, साइमन सेबेग से त्रिपुरदमन सिंह ने की बात, इंडिया ही नहीं पूरे विश्व में फैमिली डायनेस्टी का है इफेक्ट
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जयपुर

•

image

Rakhi Hajela

•

Updated: 23 Jan 2023, 11:45 AM IST

JLF 2023: फैमिली पावर का अलग इफेक्ट है,  फैमिली हमारा मिरर है, हमारी पावर है

JLF 2023: फैमिली पावर का अलग इफेक्ट है, फैमिली हमारा मिरर है, हमारी पावर है

जयपुर। फैमिली डायनेस्टी की हिस्ट्री इंडिया में ही नहीं है, इसे पूरे विश्व में देखा जा सकता है। फैमिली पावर का अलग इफेक्ट है, नेहरू, कैनेडी, रूजवेल्ट इसका सीधा उदाहरण है। पूरे विश्व में ऐसा हो रहा है। इसका पॉजिटिव इफेक्ट भी और नेगेटिव भी। नोर्थ कोरिया में यह घातक है, जहां किमजोंग रूल कर रहे हैं। यह कहना है राइटर साइमन सिबेग का।

जेएलएफ में सोमवार को आयोजित सेशन में त्रिपुर दमन सिंह के साथ बातचीत में साइमन ने कहा कि फैमिली हमारा मिरर है, हमारी पावर है। मैंने किताब में विश्व के सभी डिक्टेटर के बारे में लिखा है। यह फुल ऑफ डार्कनेस के साथ है, जहां हर तरह के युद्ध और क्रूरता भी पढ़ने को मिलेगी। वेस्टर्न डेमोक्रेसी के बाहर भारत और पाकिस्तान में डायनेस्टी देखने को मिलती है। किताब में मैंने आगामी पचास साल के भविष्य के बारे भी लिखा है, जिसमें भारत, चीन के साथ विश्व की सुप्रीम पावर में होगा। आज ग्रेट एम्पायर स्टेट अमरीका ओर चाइना है, लेकिन भविष्य में भारत भी इसमें शामिल होगा। वर्तमान में बहुत न्यूक्लियर पावर बन गए हैं, लेकिन उनमें से कुछ ही ह्यूमेनिटी को लेकर सोच रहे हैं।

डायनेस्टी के इफेक्ट
साइमन ने कहा कि डायनेस्टी पाकिस्तान भी डायनेस्टी से अछूती नहीं है, वहां भुट्टों और अन्य फैमिली है। मुगल सहित विभिन्न डायनेस्टी की तरह विश्व में अन्य डायनेस्टी में भी क्रुएलिटी देखने को मिली है। भारत इस बुक सेंट्रल पार्ट है। इसके अलावा चीन, कम्बोडिया के अन्य देश भी शामिल हैं। फीमेल पावर के बारे में भी इस बुक में लिखा गया है। चिल्ड्रन के रोल को भी इसमें बताया गया है।


सोवियत का पतन देखा
साइमन ने कहा कि रशिया का यूक्रेन पर हमला एक वर्ल्ड चेंजिंग इवेंट है
पिछले पचास साल में मैने हर तरह के युद्ध देखे। सोवियत यूनियन का पतन और जॉर्जिया का उदय देखा। एक घटना ने मुझे बताया कि युद्ध क्या होता है। जॉर्जिया में लोग युद्ध के दौरान जश्न मना रहे थे, उनके हेड ने जब मारे गए लोगों के बारे में पूछा तो उन्होंने वाइन रखने वाली टेबल का कपड़ा हटाया जहां मरे हुए लोगों की लाशें रखी हुई थी।

एशिया पर फोकस
उन्होंने कहा कि ईस्ट-वेस्ट एशिया एण्ड एरिया के बारे में ज्याद फोकस किया है। व्हाइट वर्ड पर बहुत ज्यादा नहीं लिखा गया है। व्हाइट पीपल पर पिछले कई सेन्चुरी में काफी लिखा गया है। ग्रेट पावर इंडिया, चाइना पर लिखा गया है। इसके अलावा इंडोनेशिया, कम्बोडिया जैसे उभरते देशों को भी शामिल किया गया है।