1 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

शाम को झमाझम,सड़कें बनी दरिया

जिला मुख्यालय पर मंगलवार शाम हुई तेज बारिश से सड़कें व गलियां लबालब हो गई। सवा चार बजे शुरू हुई बारिश करीब साढ़े छह बजे तक रुक-रुक कर जारी रही। 
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Moti ram

•

Updated: 15 Jul 2015, 5:27 AM IST

जिला मुख्यालय पर मंगलवार शाम हुई तेज बारिश से सड़कें व गलियां लबालब हो गई। सवा चार बजे शुरू हुई बारिश करीब साढ़े छह बजे तक रुक-रुक कर जारी रही।

पानी निकासी की पर्याप्त सुविधा नहीं होने से सुभाष चौक, चांदनी चौक, नई सड़क, भरतीया चिकित्सालय व स्टेशन मार्ग पर पानी भरने से यातायात बाधित रहा। प्रशासनिक व्यवस्था की पोल खुल गई। बिजली भी गुल हो गई। शाम को कुल 35.2 एमएम बारिश हुई। वार्ड 22 स्थित तकिया ताजू शाह गैनाणी व चांदनी चौक गैनाणी के पास स्थित कई गलियों में देर रात तक पानी भरा रहा।

इसके कारण लोगों को घरों से निकलने में परेशानी हुई। इससे पहले दिन में तापमान में बढ़ोतरी रही। तेज धूप के कारण अधिकतम तापमान 39.2 व 27.0 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया। सादुलपुर. गांव ढाणा व चैनपुरा छोटा में मंगलवार को जोरदार बारिश हुई। गांव में पानी भरने से परेशानी उठानी पड़ी। ढाणा गांव के रामकुमार मुहाल ने बताया कि अपराह्न तीन से शाम पांच बजे तक दो घंटे जोरदार बारिश हुई। बारिश से गांव में 11 हजार केवी विद्युत लाइन का तार टूट गया। इस कारण बिजली गुल हो गई।

सिधमुख। क्षेत्र में तेज बारिश से गांव के तालाब व खेत लबालब हो गए। करीब डेढ़ घंटे तक जमकर बारिश हुई। सिवानी रोड पर पानी भरने से यातायात प्रभावित रहा।
शोभासर। गांव में शाम पांच से छह बजे तक बारिश से गलियां लबालब हो गई।

बड़ी खबरें

View All