10 जुलाई 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

स्वच्छ भारत का सपना सफाईकर्मियों की समस्या के समाधान से होगा पूरा

---
less than 1 minute read
Google source verification
स्वच्छ भारत का सपना सफाईकर्मियों समस्या के समाधान से होगा पूरा

स्वच्छ भारत का सपना सफाईकर्मियों समस्या के समाधान से होगा पूरा

जयपुर. कोरोना की विषम परिस्थितियों में सफाईकर्मियों ने बेहतर तरीके से काम किया। शहर को साफ रखकर कोरोना के संक्रमण को फैलने से रोका। इनके प्रयासों की जितनी सराहना की जाए कम है। यह कहना है है राष्ट्रीय सफाई कर्मचारी आयोग की सदस्य अंजना पंवार का। वे गुरुवार को ग्रेटर नगर निगम मुख्यालय पहुंचीं। ईसी हॉल में हुए कार्यक्रम में उन्होंने कहा कि स्वच्छ भारत का सपना सही मायने में तब ही पूरा होगा जब अधिकारी सफाई कर्मचारियों की समस्या का समाधान मन से करते हुए उन्हें तत्काल राहत प्रदान करेंगे।
बैठक में जिला कलक्टर अंतर सिंह नेहरा, आयुक्त यज्ञमित्र सिंह देव सहित अन्य अधिकारी मौजूद थे।

ये निर्देश दिए
—पंवार ने सफाई कर्मचारियों की पदोन्नति और अनुकम्पा नियुक्ति के मामलों का एक माह की तय समय सीमा में निस्तारण करने के निर्देश दिए।
—सफाई कर्मचारियों के लिए हर तीन माह में विशेष कैम्प लगाकर स्वास्थ्य परीक्षण करवाया जाए।
—निगम के हाजरीगाहों में महिला सफाई कर्मचारियों के लिये चैजिंग रूम की व्यवस्था करवाई जाए।
—सफाई कर्मचारियों के रिक्त पदों पर शीघ्र भर्ती करवाने के प्रस्ताव राज्य सरकार को भेजने के निर्देश भी दिए।