4 सितंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

कांस्टेबल पद पर नौकरी लगाने का झांसा देकर ठगे छह लाख रुपए

www.patirka.com
less than 1 minute read
Google source verification
22

कांस्टेबल पद पर नौकरी लगाने का झांसा देकर ठगे छह लाख रुपए


जयपुर. राजस्थान पुलिस में कांस्टेबल पद पर नौकरी लगाने का झांसा देकर छह लाख रुपए की ठगी का मामला सामने आया है। इस संबंध में करणी विहार थाने में रजनी विहार अजमेर रोड निवासी राजेन्द्र यादव ने रिपोर्ट दर्ज करवाई है। पीडि़त राजेन्द्र का आरोप है कि वर्ष 2016 में पड़ोसी हंसराज कुमावत ने राजस्थान पुलिस में अच्छी पहचान बताकर उसके बेटे को कांस्टेबल पद पर नौकरी लगाने का झांसा दिया। बातों में आने पर बेटे को पुलिस में भर्ती कराने के एवज में 6 लाख रुपए की मांग की। पीडि़त ने 2 लाख रुपए दे दिए, इसके बाद दूसरी किश्त में 4 लाख रुपए दे दिए। लंबे समय बाद भी बेटे की नौकरी नहीं लगी, तो आरोपित से अपनी दी रकम का तकाजा किया। इसके बदले आरोपित ने चैक दे दिया, जो बैंक में अनादरित हो गया। धोखाधड़ी का अहसास होने पर आरोपित के खिलाफ प्रकरण दर्ज कराया। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

बड़ी खबरें

View All

जयपुर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग