दस्तावेजों में मिली है गड़बड़, हो रही है जांच
राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड ने आठ अक्टूबर को एक और नोटिस भेजा है। नोटिस में लिखा है कि " शारीरिक शिक्षा अध्यापक सीधी भर्ती परीक्षा 2022 में अभ्यर्थियों के मूल आवेदन पत्र में प्रशैक्षिक योग्यता के प्रमाण पत्रों में विश्वविद्यालय का नाम, रोल नम्बर, एनरोलमेंट नम्बर, उत्तीर्ण वर्ष, प्रतिशत आदि में ऑनलाइन आवेदन पत्र में भिन्नता पाई गई है। इसलिए इन प्रमाण पत्रों की जांच के लिए संबंधित विश्वविद्यालयों को पत्र लिखकर डिग्री/डिप्लोमा की जांच करवाई जा रही है। जिसकी एक प्रतिलिपि एसओसी को दी गई है। इसकी सूचना संबंधित अभ्यर्थियों को दे दी गई है।