27 अक्टूबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

एक बगुले ने वायुसेना को लगाई 45 करोड़ रुपए की चपत

एक बगुला क्या कर सकता है। क्या आपने कभी सोचा है। नहीं ना, तो हम आपको बताते है। कैसे एक बगुले ने भारतीय वायुसेना को 45 करोड़ रुपए की चपत लगा दी।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जयपुर

•

image

vinay sharma

•

Updated: 31 Jul 2019, 8:54 AM IST

jodhpur airforce sukhoi hits bird

एक बगुले ने वायुसेना को लगाई 45 करोड़ रुपए की चपत

एक बगुला क्या कर सकता है। क्या आपने कभी सोचा है। नहीं ना, तो हम आपको बताते है। कैसे एक बगुले ने भारतीय वायुसेना को 45 करोड़ रुपए की चपत लगा दी। दरअसल जोधपुर वायुसेना स्टेशन पर रूटीन फ्लाइट के बाद नीचे उतर रहे सुखोई 30 एमकेआई लडाकू विमान से एक बगुला टकरा गया। और विमान के इंजन में फंस गया। इससे सुखोई का बायां इंजन हाथों हाथ बंद हो गया। गनीमत रही कि सुखोई में दो इंजन होने के कारण पायलट दाएं इंजन से सुरक्षित नीचे उतरा। विमान के नीचे उतरने के बाद वायुसेना के कई अधिकारी मौके पर पहुंचे। और पायलट और विमान की जांच की। अब जांच के बाद पता चला है कि दुर्घटनाग्रस्त सुखोई की ब्लेड्स के साथ इंजन का मुख्य हिस्सा भी क्षतिग्रस्त हो गया। इंजीनियर्स ने इंजन बदलने की सिफारिश की है, जिसका खर्चा करीब 45 करोड़ रुपए आएगा। वायुसेना के अनुसार रात को रन-वे पर उतरने के दौरान विमान की आवाज से घबराकर नाले के पास बैठा बगुला उड़ा और इंजन में फस गया। विमान की गति 200 किलोमीटर प्रति घण्टा थी। बगुला घुसने और इंजन बंद होने से विमान तेजी से घूम गया और नीचे आने लगा। पायलट ने विमान को तुरंत दूसरे इंजन पर लिया और संभाला। और कुछ सैकेण्ड में ही सुरक्षित लैंडिंग हो गई। अब यह सुखोई फिलहाल ग्राउण्डेड हो गया है। जिसे दुरुस्त होकर आने में छह से आठ महीने लगेंगे।

बड़ी खबरें

View All

जयपुर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग