11 फ़रवरी 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

राजस्थान पुलिस की बड़ी कार्रवाई, जोधपुर में कार से 1.97 करोड़ की जाली मुद्रा बरामद, युवक हिरासत में

Fake Currency Recovered From Car In Jodhpur : जोधपुर। पुलिस ने शुक्रवार को कल्पतरू के पास ट्रेवल्स ऑफिस के सामने कार से 1.97 करोड़ की जाली भारतीय मुद्रा जब्त कर एक युवक को हिरासत में लिया। इस संबंध में नोडल पुलिस स्टेशन सरदारपुरा में एफआईआर दर्ज करवाई गई है।

less than 1 minute read
Google source verification
Fake Currency Recovered From Car In Jodhpur

Fake Currency Recovered From Car In Jodhpur

Fake Currency Recovered From Car In Jodhpur : जोधपुर। पुलिस ने शुक्रवार को कल्पतरू के पास ट्रेवल्स ऑफिस के सामने कार से 1.97 करोड़ की जाली भारतीय मुद्रा जब्त कर एक युवक को हिरासत में लिया। इस संबंध में नोडल पुलिस स्टेशन सरदारपुरा में एफआईआर दर्ज करवाई गई है। पुलिस उपायुक्त (पश्चिम) गौरव यादव ने बताया कि ट्रेवल्स ऑफिस के सामने खड़ी कार में भारी मात्रा में नगदी होने की सूचना मिली।

यह भी पढ़ें : सामाजिक बदलाव के इस दौर में नहीं मिल रहा न्याय : ग्रामीण इलाकों के अलावा शहर में भी रखे जा रहे बेटियों के अजीबो-गरीब नाम

पुलिस पहुंची और तलाशी लेने पर कार में भारी मात्रा में नगदी मिली, जो करीब 1.97 करोड़ थी। जाली मुद्रा पांच-पांच सौ की गड्डियों में थी। मौके से नागौर निवासी हनवंत को हिरासत में लिया गया। संदेह होने पर जांच की गई तो सभी नोट जाली निकले। इतनी बड़ी राशि के जाली निकलने का पता लगते ही डीसीपी यादव थाने पहुंचे और जांच की। जाली मुद्रा होने की पुष्टि होने पर रात को सरदारपुरा थाने में एफआइआर दर्ज करवाई गई।

युवक बोला, सम्पत्ति बेचने पर मिली थी जाली मुद्रा
पुलिस ने नागौर निवासी हनवंत से पूछताछ की। हनवंत का कहना है कि उसने सम्पत्ति का बेचान किया था। 1.97 करोड़ की जाली मुद्रा चेक की अतिरिक्त राशि थी। सम्पत्ति खरीदने वाले व्यक्ति ने उसे जाली मुद्रा दी थी। फिलहाल उसकी जानकारी का सत्यापन करवाया जा रहा है।