4 नवंबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

जोधपुर रेजिडेंट डॉक्टर सुसाइड मामला: हनुमान बेनीवाल ने किया बड़ा ऐलान, प्रशासन के फूले हाथ-पांव

Rakesh Bishnoi Suicide Case: जोधपुर के रेजिडेंट डॉक्टर राकेश बिश्नोई की आत्महत्या का मामला लगातार तूल पकड़ रहा है। इस मामले में सांसद हनुमान बेनीवाल ने बड़ा ऐलान किया है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जयपुर

•

image

Nirmal Pareek

•

Updated: 19 Jun 2025, 7:24 PM IST

Hanuman Beniwal

धरना स्थल पर सांसद हनुमान बेनीवाल, फोटो- पत्रिका नेटवर्क

Rakesh Bishnoi Suicide Case: जोधपुर के रेजिडेंट डॉक्टर राकेश बिश्नोई की आत्महत्या का मामला लगातार तूल पकड़ रहा है। इस मामले में सांसद हनुमान बेनीवाल ने बड़ा ऐलान करते हुए कहा है कि शुक्रवार, 20 जून 2025 को दोपहर 1 बजे जयपुर के सवाई मान सिंह (SMS) अस्पताल की मोर्चरी से मुख्यमंत्री आवास की ओर कूच किया जाएगा।

सांसद बेनीवाल ने स्वर्गीय डॉ. राकेश बिश्नोई के परिजनों के साथ मिलकर इस आंदोलन का नेतृत्व करने की घोषणा की है। उन्होंने सरकार पर संवेदनहीनता का आरोप लगाते हुए इस मामले में चुप्पी पर सवाल उठाए और डॉ. बिश्नोई के लिए न्याय की मांग की।

सीएम आवास कूच का किया ऐलान

हनुमान बेनीवाल ने अपने आधिकारिक ट्वीट में लिखा कि कल दिनांक 20 जून 2025 को दोपहर 01 बजे जयपुर स्थित SMS अस्पताल की मोर्चरी के बाहर धरने पर बैठे स्वर्गीय डॉक्टर राकेश बिश्नोई के परिजन न्याय की मांग को लेकर मोर्चरी से मुख्यमंत्री आवास के लिए कूच करेंगे। चूंकि सरकार संवेदनहीन हो गई और एक चिकित्सक का शव मोर्चरी में रखा हुआ है।

सांसद ने कहा कि उनके परिजन भूखे-प्यासे आंदोलन कर रहे है मगर सरकार को इससे कोई फर्क नहीं पड़ रहा है। मैं प्रदेश के RLP कार्यकर्ताओं व युवा साथियों से अपील करता हुं कि कल दोपहर 01बजे से पहले अधिक से अधिक संख्या में जयपुर पहुंचकर स्वर्गीय डॉक्टर राकेश बिश्नोई के परिजनों को संबल दे और न्याय की लड़ाई में उनका साथ दें।

बताते चलें कि पिछले छह दिनों से परिजन और समर्थक SMS अस्पताल के बाहर धरना-प्रदर्शन कर रहे हैं। इस दौरान तीन दिन पहले कांग्रेस नेताओं और पुलिस के बीच झड़प भी हुई थी, जिसके बाद पुलिस ने कांग्रेस नेता निर्मल चौधरी के खिलाफ मामला दर्ज किया।

परिजनों का विभागाध्यक्ष पर आरोप

गौरतलब है कि डॉ. राकेश बिश्नोई ने 12 जून 2025 को जहर खाकर आत्महत्या कर ली थी, जिसके बाद उनकी मौत SMS अस्पताल में हुई। परिजनों का आरोप है कि डॉ. बिश्नोई को उनके विभागाध्यक्ष (HOD) द्वारा लगातार मानसिक रूप से प्रताड़ित किया जा रहा था, जिसके कारण उन्होंने यह कठोर कदम उठाया। परिजन HOD की गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं।

यह भी पढ़ें : राजस्थान में ग्रेड थर्ड शिक्षकों के होंगे तबादले, बस अटका है ये पेंच; जानें मंत्री दिलावर ने क्या कहा?