22 जनवरी 2026,

गुरुवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

इंसान तो क्या राजस्थान के मोर भी बहुत याद आएंगे- कल्याण सिंह

राजस्थान के राज्यपाल(Governor) कल्याण सिंह(Kalyan Singh) को कार्यकाल पूरा होने पर राजभवन में शनिवार को आयोजित उनके विदाई समारोह(Farewell Party) में सभी अधिकारी और कर्मचारियों ने उन्हें विदाई दी। इस मौके पर सिंह ने कहा कि वह इंसान है और उनसे भी गलती(If Mistake) हो सकती है, इसलिए किसी को उनके कार्यों से तनिक भी दु:ख हुआ हो तो उसके लिए वे क्षमा(Excuse) चाहते हैं। उन्होंने कहा कि यहां के इंसान तो क्या मोर (Will Miss Peacock) भी बहुत याद आएंगे।

2 min read
Google source verification
इंसान तो क्या राजस्थान के मोर भी बहुत याद आएंगे- कल्याण सिंह

इंसान तो क्या राजस्थान के मोर भी बहुत याद आएंगे- कल्याण सिंह

-कार्यकाल पूरा होने पर राजभवन में विदाई समारोह आयोजित

-कहा, मैं भी इंसान...कोई गलती हुई हो तो चाहता हूं क्षमा

जयपुर। राजस्थान के राज्यपाल(Governor) कल्याण सिंह(Kalyan Singh) को कार्यकाल पूरा होने पर राजभवन में शनिवार को आयोजित उनके विदाई समारोह(Farewell Party) में सभी अधिकारी और कर्मचारियों ने उन्हें विदाई दी। इस मौके पर सिंह ने कहा कि वह इंसान है और उनसे भी गलती(If Mistake) हो सकती है, इसलिए किसी को उनके कार्यों से तनिक भी दु:ख हुआ हो तो उसके लिए वे क्षमा(Excuse) चाहते हैं। उन्होंने कहा कि यहां के इंसान तो क्या मोर (Will Miss Peacock) भी बहुत याद आएंगे।

-दीर्घायु एवं शतायु होने की कामना

ङ्क्षसह और राज्य की प्रथम महिला रामवती देवी को राजभवन की ओर से चांदी के फ्रेम में उनके पोट्रेट भेंट किए गए। राज्यपाल के सचिव देबाशीष पृष्टि ने कहा कि राजभवन के सभी लोग ङ्क्षसह के दीर्घायु एवं शतायु होने की कामना करते हैं।

-साठ चित्रों का एलबम 'स्मृतियां' की भेंट

समारोह को राज्यपाल के विशिष्ट सहायक मुकुन्द सोहनी व वित्त सलाहकार हरीश लालवानी ने भी सम्बोधित किया। समारोह का संचालन राज्यपाल के सहायक निदेशक (जनसंपर्क) डॉ. लोकेशचंद्र शर्मा ने किया। राज्यपाल सिंह को उनके पांच वर्ष के कार्यकाल को याद रखने के लिए साठ चित्रों का एलबम 'स्मृतियां' भी भेंट किया गया।

-क्या फिर से सियासी पारी खेलेंगे कल्याण सिंह?

उत्तर प्रदेश की सियासत में बड़ा दखल रखने वाले पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह राजस्थान के राज्यपाल का दायित्व पूरा करने के बाद अब फि र से भाजपा की राजनीति में सक्रिय हो सकते हैं। लखनऊ पहुंचकर वह पार्टी की सदस्यता ले सकते हैं। उनके करीबियों का कहना है कि अयोध्या में राम मंदिर निर्माण के मुद्दे में सक्रिय भूमिका निभाने का विकल्प खुला रहेगा।

-विवादित ढांचा विध्वंस मामले में अब चल सकता है मुकदमा

सियासी तौर पर पश्चिमी उत्तर प्रदेश के मैदान से दम भरने वाले कल्याण सिंह के करीबियों के मुताबिक वे नौ सितंबर को लखनऊ पहुंचेंगे। उसके बाद संभावना जताई जा रही है कि विवादित ढांचा विध्वंस मामले में आपराधिक साजिश के आरोप में मुकदमे का सामना उनको करना पड़ सकता है। दरअसल, राज्यपाल के संवैधानिक पद पर रहने की वजह से मुकदमा नहीं चला था, लेकिन कार्यकाल खत्म होने के बाद यह छूट समाप्त हो जाएगी।